Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tata Steel UISL के उपभोक्ताओं को भी मिलेगी 200 यूनिट फ्री बिजली, पेयजल कनेक्शन पर भी लगेंगे सिर्फ 7000 रुपये, सरकार की ये है योजना
    Breaking News

    Tata Steel UISL के उपभोक्ताओं को भी मिलेगी 200 यूनिट फ्री बिजली, पेयजल कनेक्शन पर भी लगेंगे सिर्फ 7000 रुपये, सरकार की ये है योजना

    News DeskBy News DeskJuly 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. झारखंड सरकार की तर्ज पर 200 यूनिट फ्री बिजली देने की योजना का लाभ टाटा स्टील यूआईएसएल के उपभोक्ताओं को भी देने पर झारखंड सरकार सहमत हो गई है. इसी तरह राज्य कर्मचारी बीमा योजना के वर्तमान प्रावधानों में सुधार करने तथा इस योजना को ऐच्छिक बनाने पर भी सरकार सहमत हो गयी है. यह जानकारी विधानसभा में आयोजित बैठक में प्रत्यायुक्त विधान समिति के सभापति सरयू राय को नगर विकास विभाग, ऊर्जा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने दी. सरकार के इन तीनों निर्णय से पेयजल एवं विद्युत उपभोक्ताओं तथा राज्य कर्मचारी बीमा योजना से संबद्ध कर्मचारियों एवं अधिकारियों को लाभ मिलेगा.

    उल्लेखनीय है कि जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने विधानसभा के बजट सत्र में जमशेदपुर की बस्तियों को पेयजल का कनेक्शन देने के एवज में काफी अधिक शुल्क वसूलने तथा सरकार की 200 यूनिट फ्री योजना का लाभ भी जमशेदपुर टाटा स्टील यूआईएसएल के उपभोक्ताओं को नहीं मिलने पर आवाज उठाई थी. झारखंड सरकार के नगर विकास विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विधायक सरयू राय के प्रश्न पर सरकार ने एक विधानसभा समिति बनाई थी, जिसने इस पर अध्ययन किया है. पेयजल कनेक्शन देने पर 7000 से अधिक शुल्क नहीं वसूला जाएगा। इस आशय की अधिसूचना शीघ्र जारी कर दी जाएगी.

    Weather Alert: ओडिशा तट के करीब पहुंच रहा गहरा दबाव, 3,500 लोग निकाले गए, जमशेदपुर समेत झारखंड में 24 को भारी बारिश के आसार

    समिति की अनुशंसा कैबिनेट में भेजी जाएगी

    NH 33 Accident: टाटा-रांची हाईवे पर तीन ट्रकों की भीषण भिड़ंत,छह घंटे तक केबिन में फंसा रहा घायल ड्राइवर

    झारखंड सरकार, झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक फ्री बिजली दे रही है. जमशेदपुर में टाटा स्टील लिमिटेड और टाटा स्टील यूआईएसएल द्वारा बस्तियों में बिजली दी जा रही है. परंतु, इसके उपभोक्ताओं को 200 यूनिट फ्री बिजली देने की योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है. ऊर्जा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सरकार ने इसका मंथन करने के लिए एक समिति बनाई है. इसमें 200 यूनिट फ्री बिजली का लाभ झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के अलावा अन्य निजी क्षेत्र के विद्युत प्रदाताओं के उपभोक्तओं को भी मिलेगा. सरकार के इस निर्णय से जमशेदपुर में टाटा स्टील यूआईएसएल के उपभोक्ता, बोकारो के सेल के उपभोक्ता और धनबाद के बीसीसीएल के उपभोक्ता इसका लाभ उठा सकेंगे. इस बारे में समिति की अनुशंसा निर्णय के लिए राज्य कैबिनेट में भेजी जाएगी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    drinking water connection will also cost only Rs 7000 Tata Steel UISL consumers will also get 200 units of free electricity this is the government's plan
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Weather Alert: ओडिशा तट के करीब पहुंच रहा गहरा दबाव, 3,500 लोग निकाले गए, जमशेदपुर समेत झारखंड में 24 को भारी बारिश के आसार

    September 23, 2026

    NH 33 Accident: टाटा-रांची हाईवे पर तीन ट्रकों की भीषण भिड़ंत,छह घंटे तक केबिन में फंसा रहा घायल ड्राइवर

    September 23, 2026

    Jamshedpur: पढ़ाई के लिए मामा से लिए थे 24 हजार रुपये, मां ने डांटा तो घर से निकल गयी बिरसानगर की छात्रा, अब तलाश रहे परिजन

    September 23, 2026
    Recent Post

    Weather Alert: ओडिशा तट के करीब पहुंच रहा गहरा दबाव, 3,500 लोग निकाले गए, जमशेदपुर समेत झारखंड में 24 को भारी बारिश के आसार

    September 23, 2026

    NH 33 Accident: टाटा-रांची हाईवे पर तीन ट्रकों की भीषण भिड़ंत,छह घंटे तक केबिन में फंसा रहा घायल ड्राइवर

    September 23, 2026

    Jharkhand Highcourt के 3 नए न्यायाधीशों को मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक ने दिलाई शपथ

    September 23, 2026

    Jamshedpur: पढ़ाई के लिए मामा से लिए थे 24 हजार रुपये, मां ने डांटा तो घर से निकल गयी बिरसानगर की छात्रा, अब तलाश रहे परिजन

    September 23, 2026

    Jamshedpur: अवैध जुआ-लॉटरी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सीतारामडेरा और साकची से चार लोग गिरफ्तार

    September 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group