


Ranchi. इस मानसून झारखंड में अधिक बारिश हो रही है. पूरा जून बारिश से तरबतर रहा. इस वर्ष जुलाई के पहले हफ्ते में ही सामान्य से 85 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है. वहीं, पिछले साल सामान्य से महज एक प्रतिशत कम बारिश हुई थी. एक जून से 30 सितंबर तक, राज्य में 1011.6 मिमी बारिश दर्ज की गई थी. वहीं, वर्ष 2023 में 26 प्रतिशत और वर्ष 2022 में 20 प्रतिशत कम बारिश हुई थी. वर्ष 2024 में राज्य के धनबाद जिले में अगस्त के महीने में सबसे ज्यादा 621.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी.जबकि सामान्य बारिश 308.3 मिमी है.
मौसम विभाग ने छह जुलाई तक राज्य के विभिन्न जिलों में बारिश होने की संभावना व्यक्त की है. कहीं-कहीं भारी बारिश होने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. पिछले 24 घण्टों में राज्य में सबसे अधिक बारिश 59.8 मिमी सिमडेगा जिले के कुरडेग में दर्ज की गई. वहीं इस दौरान रांची में 12.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई.



