Mumbai. कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और अमेरिका-ईरान के बीच नए सिरे से बढ़े तनाव के कारण निवेशकों की धारणा प्रभावित होने से सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 121.48 अंक टूटकर 76,835.79 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 52.6 अंक की गिरावट के साथ 24,027.80 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से बजाज फिनसर्व, इंटरग्लोब एविएशन, टाइटन, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस और एक्सिस बैंक के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। वहीं आईटीसी, एचसीएल टेक, भारती एयरटेल और इन्फोसिस के शेयर में तेजी रही। सेंसेक्स सोमवार को 307.24 अंक और निफ्टी 95.25 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था।


