Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Rail Ministry: रेल मंत्रालय का सभी जोन को जारी किया निर्देश, Red Signal पर Loco Pilot की सतर्कता जांचें
    Breaking News

    Rail Ministry: रेल मंत्रालय का सभी जोन को जारी किया निर्देश, Red Signal पर Loco Pilot की सतर्कता जांचें

    News DeskBy News DeskJuly 5, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. रेल मंत्रालय ने सुरक्षा उल्लंघन की घटनाओं में वृद्धि के मद्देनजर अपने सभी जोन को लाल सिग्नल और ढलानों पर परिचालन के दौरान ट्रेन को नियंत्रित करने तथा गति प्रतिबंधों एवं ब्रेक तकनीक का पालन करने के मामले में ट्रेन चालक दल की सतर्कता जांचने के लिए 15 दिन का विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है.मंत्रालय ने अधिकारियों से तीन से 18 जुलाई तक एक अभियान चलाने को कहा है, जिसमें ‘सिग्नल पास्ड एट डेंजर’ (एसपीएडी) के कारणों को दर्ज किया जाएगा. एसपीएडी का अर्थ ट्रेन के बिना अनुमति के खतरनाक रूप से लाल सिग्नल को पार करने से है, जो मानवीय चूक का नतीजा हो सकता है.

    सभी जोन को दो जुलाई को भेजे पत्र में मंत्रालय ने संबंधित प्राधिकारियों से कहा है कि वे लोको पायलट, सहायक लोको पायलट, टावर वैगन ऑपरेटर और ट्रैक मशीन ऑपरेटर के ड्राइविंग अभ्यास की जांच करें तथा लाल या पीले सिग्नल, ढलानों पर और स्वचालित ब्लॉक प्रणाली पर जहां दो सिग्नल के बीच की दूरी डेढ़ किलोमीटर के भीतर हो, ट्रेन को नियंत्रित करने की उनकी क्षमता का पता लगाएं. प्राधिकारियों को चालक दल के योग्यता प्रमाणपत्रों की जांच करने और यह देखने का भी निर्देश दिया गया है कि उसमें शामिल सदस्य सभी गति प्रतिबंधों, सावधानी आदेशों, भार के हिसाब से ब्रेकिंग तकनीकों और ट्रैक मशीन ऑपरेटर तथा टावर वैगन ऑपरेटर के सड़क प्रशिक्षण मानक का सावधानीपूर्वक पालन कर रहे हैं या नहीं.

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    रेलवे के एक अधिकारी ने कहा, कुछ मंडलों में एसपीएडी के मामलों में वृद्धि की सूचना मिली है, जिसके बाद ट्रेन चालक दल के लिए कामकाज की जांच के लिए व्यापक सुरक्षा अभियान चलाने का फैसला लिया गया. अधिकारी के मुताबिक, सभी जोन को चालक दल के उचित सड़क प्रशिक्षण की जांच करनी होगी और यह भी सुनिश्चित करना होगा कि कोई परीक्षा, प्रशिक्षण या पाठ्यक्रम लंबित न हो. किसी विशेष प्रकार की ट्रेन को चलाने में चालक दल की उपयुक्त योग्यता का भी मूल्यांकन करना होगा.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    check the alertness of Loco Pilot on Red Signal Rail Ministry: Railway Ministry issued instructions to all zones
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group