Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में इंटर्नशिप प्रोग्राम की शुरुआत, छात्राओं को मिला व्यावहारिक अनुभव का अवसर
    Headlines

    जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में इंटर्नशिप प्रोग्राम की शुरुआत, छात्राओं को मिला व्यावहारिक अनुभव का अवसर

    News DeskBy News DeskJuly 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर, 5 जुलाई:
    जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में स्नातक छात्राओं के लिए विभिन्न विषयों में इंटर्नशिप कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई। मानविकी, समाजविज्ञान एवं विज्ञान संकाय के छात्रों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है।

    बिष्टुपुर कैंपस के ऑडियो-विजुअल हॉल में आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम में ‘ग्राम और संस्कृति’ विषय पर छात्राओं को मार्गदर्शन दिया गया। इसमें संस्कृत, बंगला, ओड़िया, उर्दू और दर्शन विषयों की छात्राएं शामिल हुईं। मानविकी संकायाध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार साहु ने कार्यक्रम का परिचय दिया। इस अवसर पर डॉ. रिजवाना परवीन, श्रीमती अमृता कुमारी और डॉ. जया घोष भी उपस्थित थीं।

    READ  MORE : IRCTC 25 जुलाई से चलायेगी विशेष ट्रेन ‘श्रीरामायण यात्रा’, 17 दिनों तक भगवान राम से जुड़े 30 से अधिक तीर्थस्थलों का कराएगी दर्शन, देखें किराया और रुट चार्ट?

    गृह विज्ञान विभाग की छात्राओं ने मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज (MTMC) द्वारा संचालित अर्बन ट्रेनिंग सेंटर में दो माह की इंटर्नशिप शुरू की। ओरिएंटेशन सत्र में डॉ. स्वाति शिखा ने प्रेजेंटेशन द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा रखी और डॉ. रोहित ने सामुदायिक पोषण पर जानकारी दी। इंटर्नशिप डॉ. अभिषेक के निर्देशन में संपन्न होगा।

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    कॉमर्स विभाग की छात्राओं के लिए मार्केट रिसर्च प्रोग्राम पर विशेष सत्र आयोजित किया गया।

    वहीं, बॉटनी और जूलॉजी विभाग की छात्राओं ने टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में इंटर्नशिप शुरू की, जहां उपनिदेशक डॉ. नईम अख्तर ने छात्राओं को प्रशिक्षण संबंधी जानकारी दी। इस दौरान डॉ. सलोमी कुजूर और श्रीमती अनीता शुक्ला भी मौजूद थीं।

    READ MORE :Jamshedpur News :डाक निदेशक आर वी चौधरी का सिंहभूम दौरा, बीमा लक्ष्य पर हुई अहम बैठक

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    इंडोर स्टेडियम में अंग्रेजी, हिंदी, भूगोल, मनोविज्ञान, कॉमर्स, अर्थशास्त्र, इतिहास और संगीत विषयों के लिए भी इंटर्नशिप कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ। इन इंटर्नशिप का उद्देश्य विषय की वास्तविक जीवन में प्रायोगिक समझ विकसित करना है।

    कार्यक्रम में डॉ. किश्वर आरा, डॉ. दीपा शरण, डॉ. कामिनी कुमारी, डॉ. ग्लोरिया पूर्ति, सहित अन्य शिक्षकगण एवं छात्राएं उपस्थित थीं।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    College Practical Internship Program Jamshedpur Women's University Internship जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय महिला कॉलेज इंटर्नशिप प्रोग्राम विश्वविद्यालय व्यावहारिक प्रशिक्षण
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group