Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»JAMSHEDPUR NEWS :सी पी समिति प्रबन्धन समिति के दूसरी बार सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए दिनेश कुमार
    Headlines

    JAMSHEDPUR NEWS :सी पी समिति प्रबन्धन समिति के दूसरी बार सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए दिनेश कुमार

    आजीवन सदस्यों ने आम सभा में किया चुनाव सभी ने एक स्वर से दिनेश का किया समर्थन
    News DeskBy News DeskJuly 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।

    छत्तीसगढ़ी समाज की शैक्षणिक संस्थान सी पी समिति मध्य विद्यालय केबुल बस्ती को संचालित करने के लिए प्रत्येक 3 वर्ष में चुनाव के माध्यम से अध्यक्ष और कमिटी का चुनाव होता है। पिछले कमिटी का कार्यकाल समाप्त हो गया था, आज कमिटी की आम सभा की बैठक में उपस्थित सदस्यों ने एक स्वर में दिनेश कुमार के नाम को पुनः अध्यक्ष के लिए प्रस्तावित किया और सभी सदस्यों ने एक मत से हाथ उठा कर अपनी स्वीकृति प्रदान की। दिनेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के द्वारा जो जिम्मेवारी 2021 सितंबर माह में दी गई थी उसे जिम्मेवारी पूर्वक किया है हमारी कमिटी पे पुनः आप सभी ने विश्वास जताया है ये खुशी की बात है समाज के सहयोग के बिना कोई भी कार्य संभव नहीं है शिक्षण संस्थान में बहुत कार्य होता है हर छोटी छोटी चीजों पर निगाहे बनाई रखनी पड़ती है। दिनेश ने तीन साल के किए गए विकास कार्यों को सभी के समक्ष रखा और सभी ने हर्ष प्रकट किया। वरिष्ठ सदस्य लखन लाल साहू ने अपने संबोधन में कहा कि अध्यक्ष के नामित होने के बाद मेरी आग्रह है कि कमिटी निर्माण की भी जिम्मेवारी अध्यक्ष के जिम्मे छोड़ देना चाहिए क्योंकि संस्था को अध्यक्ष और टीम को चलाना है इसलिए अपने हिसाब से ही कमिटी निर्माण कर एक सशक्त कमिटी का विस्तार करे। सभी सदस्यों ने भी इस बात पर अपनी सहमति जताई।

    READ MORE : Saraikela-Kharsawa News :उपायुक्त ने गंजिया बैराज का निरीक्षण कर सिंचाई और पर्यटन को लेकर दिए अहम निर्देश

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    संरक्षक खेमलाल चौधरी ने अपने वक्तव्यों में नए सदस्यों को जोड़ने पर बल दिया और विद्यालय में पूर्वजों के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला, आम सभा ने नए सदस्यों को जोड़ने के प्रस्ताव को स्वीकृत किया और अगले 10 दिनों तक साधारण और आजीवन सदस्य कार्यायल में संध्या बेला में बनाए जाएंगे। विद्यालय समिति के कोषाध्यक्ष संतोष कुमार ने तीन साल के आय व्यय को सभी के समझ रखा सभी में स्वीकृति प्रदान की, कार्यक्रम का संचालन महासचिव परमानंद कौशल ने किया और धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष रामनरेश साहू ने किया।

    READ MORE :IRCTC 25 जुलाई से चलायेगी विशेष ट्रेन ‘श्रीरामायण यात्रा’, 17 दिनों तक भगवान राम से जुड़े 30 से अधिक तीर्थस्थलों का कराएगी दर्शन, देखें किराया और रुट चार्ट?

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    आमसभा में सालिक दास देवांगन, मोहन कुमार, जगदेव साहू, हरिचरण साहू, राम प्रकाश साहू, धनेश्वर प्रसाद, अजय कुमार साहू, चंद्रिका निषाद, छगन साहू, अशोक कुमार सिंह, मिठू यादव, खालेश्वर साहू, त्रिवेणी निषाद, सुकृत दास मानिकपुरी, उत्तम चौधरी, राकेश कुमार साहू, वीरेंद्र साहू टीनू, मोहन देवांगन, टीकम साहू, वृज लाल, प्रकाश दास, हीरा दास मानिकपुरी, कामेश्वर सहारे, कामेश्वर साहू, लालूराम साहू, जेशप लाल देवांगन, रूपचंद देवांगन, अजय साहू, दिनेश कुमार सोनू, दिनेश कुमार साहू आदि काफी संख्या में सदस्यगण उपस्थित थे। अंत में इस कार्यकाल में दरमियान जो आजीवन सदस्य स्वर्ग सिधार कर गए उनके लिए दो मिनट का मौन रख कर अपनी श्रद्धांजलि दी गई।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    C.P. Samiti Election 2025 Dinesh Kumar CP Samiti Dinesh Kumar elected president again छत्तीसगढ़ी समाज स्कूल छत्तीसगढ़ी स्कूल समिति अध्यक्ष समाजिक संस्था चुनाव सीपी समिति अध्यक्ष चुनाव सीपी समिति केबुल बस्ती स्कूल प्रबंधन समिति स्कूल समिति चुनाव जमशेदपुर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group