Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Share Bazar Close: Trump Tarrif की समयसीमा बढ़ने से शेयर बाजार हुआ खुश, Sensex 270 अंक चढ़ा, निफ्टी भी मजबूत
    Breaking News

    Share Bazar Close: Trump Tarrif की समयसीमा बढ़ने से शेयर बाजार हुआ खुश, Sensex 270 अंक चढ़ा, निफ्टी भी मजबूत

    News DeskBy News DeskJuly 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Mumbai. स्थानीय शेयर बाजार में मंगलवार को तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 270 अंक के लाभ में रहा. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 25,500 अंक के ऊपर बंद हुआ. एशिया के अन्य बाजारों में मजबूत रुख के साथ बैंक तथा चुनिंदा आईटी शेयरों में लिवाली से बाजार में मजबूती आई. विशेषज्ञों के अनुसार, शेयर बाजार लगभग पूरे कारोबार के दौरान एक सीमित दायरे में रहा. कारोबार समाप्त होने से पहले कुछ शेयरों में लिवाली हुई.

    निवेशकों को भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में प्रगति का इंतजार है. इस बीच, अमेरिका ने जवाबी शुल्क लगाने की समयसीमा बढ़ाकर एक अगस्त कर दी है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका, भारत के साथ व्यापार समझौता करने के करीब है. ट्रंप ने सोमवार को कहा, अब, हमने ब्रिटेन के साथ समझौता कर लिया है, हमने चीन के साथ समझौता कर लिया है… हम भारत के साथ समझौता करने के करीब हैं…

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 270.01 अंक यानी 0.32 प्रतिशत की तेजी के साथ 83,712.51 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स ऊंचे में 83,812.31 अंक तक गया जबकि नीचे में 83,320.95 अंक तक आया. सेंसेक्स के तीस शेयरों में 18 लाभ में जबकि 12 नुकसान में रहे. पचास शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी 61.20 अंक यानी 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,522.50 अंक पर बंद हुआ.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    सेंसेक्स की कंपनियों में कोटक महिंद्रा बैंक, इटर्नल (पूर्व में जोमैटो), एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लि., अदाणी पोर्ट्स, इन्फोसिस और भारतीय स्टेट बैंक प्रमुख रूप से लाभ में रहीं. हालांकि, टाइटन में छह प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई. इसके अलावा, ट्रेंट, एक्सिस बैंक, मारुति और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर नुकसान में रहे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Nifty also strengthened Sensex rose by 270 points Share Market Close: Stock market happy with extension of Trump Tariff deadline
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group