Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Digital Payment: दुनिया में सबसे तेज भुगतान भारत में, यूपीआई को श्रेय, डेबिट और क्रेडिट कार्ड का भी उपयोग घटा
    Breaking News

    Digital Payment: दुनिया में सबसे तेज भुगतान भारत में, यूपीआई को श्रेय, डेबिट और क्रेडिट कार्ड का भी उपयोग घटा

    News DeskBy News DeskJuly 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    New Delhi. भारत अब किसी भी अन्य देश की तुलना में तेज़ भुगतान करता है और इसका ‘श्रेय एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) को जाता है. अंतरराष्टीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने एक लेख में यह जानकारी देते हुए बताया है कि भारत मे डेबिट और क्रेडिट कार्ड सहित अन्य साधनों का उपयोग घट रहा है.
    यूपीआई एक त्वरित भुगतान प्रणाली है जिसे भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) द्वारा मोबाइल फोन के माध्यम से अंतर-बैंक लेनदेन की सुविधा के लिए विकसित किया गया है.
    आईएमएफ के वित्तीय प्रौद्योगिकी लेख ‘बढ़ते खुदरा डिजिटल भुगतान: इंटरऑपरेबिलिटी का मूल्य’ में कहा गया है कि 2016 में पेश होने के बाद से यूपीआई का तेज़ी से विकास हुआ है, जबकि नकदी के उपयोग के लिए कुछ खंडों में गिरावट शुरू हो गई है.यूपीआई अब प्रति माह 18 अरब से अधिक लेनदेन संसाधित करता है और भारत में अन्य इलेक्ट्रॉनिक खुदरा भुगतानों पर हावी है. लेख में कहा गया, भारत अब किसी भी अन्य देश की तुलना में तेज़ भुगतान करता है. साथ ही, नकदी के इस्तेमाल में भी कमी आई है.लेख में भारत के यूपीआई पर लेन-देन की दुनिया को कवर करने वाले विस्तृत आंकड़ों का उपयोग करते हुए इस ढांचे के अनुरूप साक्ष्य प्रस्तुत किए गए हैं। यूपीआई एक अंतर-संचालनीय मंच है जो मात्रा के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी खुदरा त्वरित भुगतान प्रणाली बन गई है.
    लेख में कहा गया, साल 2016 में पेश होने के बाद से यूपीआई तेज़ी से बढ़ा है, जबकि नकदी के उपयोग में गिरावट शुरू हो गई है. यूपीआई अब प्रति माह 18 अरब से ज़्यादा लेनदेन को सक्षम बनाता है और भारत में अन्य इलेक्ट्रॉनिक खुदरा भुगतानों में अग्रणी है.‘फिनटेक नोट्स’ आईएमएफ के सदस्यों की ओर से नीति-निर्माताओं को महत्वपूर्ण मुद्दों पर व्यावहारिक सलाह प्रदान करते हैं.
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    credit goes to UPI Digital Payment: World's fastest payment is in India use of debit and credit cards also reduced
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS ;शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार 4 अक्टूबर को

    September 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जंगलों में पुलिस का बड़ा सर्च अभियान, AKM-इंसास राइफल समेत 232 गोलियां बरामद

    September 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: सिंहभूम चैम्बर ने SSP को सौंपे सुरक्षा सुझाव, व्यापारियों की सुरक्षा और ट्रैफिक सुधार पर जोर

    September 23, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS ;शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार 4 अक्टूबर को

    September 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जंगलों में पुलिस का बड़ा सर्च अभियान, AKM-इंसास राइफल समेत 232 गोलियां बरामद

    September 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: सिंहभूम चैम्बर ने SSP को सौंपे सुरक्षा सुझाव, व्यापारियों की सुरक्षा और ट्रैफिक सुधार पर जोर

    September 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: बीमार झारखंड आंदोलनकारी शेख बदरुद्दीन और सुराय टुडू से मिले विक्टर सोरेन

    September 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मानांवाला स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य, टाटा-अमृतसर समेत इन ट्रेनों के रूट में बदलाव

    September 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group