Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Devaghar: शिव की आराधना का पवित्र माह श्रावण शुरू, बाबा नगरी में गूंजने लगा बोल बम, पहले दिन अहले सुबह से जलाभिषेक के लिए लग गयी कतार, जानें कैसी है व्यवस्था?
    Breaking News

    Devaghar: शिव की आराधना का पवित्र माह श्रावण शुरू, बाबा नगरी में गूंजने लगा बोल बम, पहले दिन अहले सुबह से जलाभिषेक के लिए लग गयी कतार, जानें कैसी है व्यवस्था?

    News DeskBy News DeskJuly 11, 2025Updated:July 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Devghar. भगवान शिव की आराधना का पवित्र माह श्रावण की शुक्रवार से शुरुआत हो गई. यह 9 अगस्त तक चलेगा. इस बार सावन में कुल चार सोमवार पड़ेंगे. पहला सोमवार 14 जुलाई को आएगा. इसी दिन सावन का पहला व्रत रखा जाएगा. मान्यता है कि सावन के पहले सोमवार का विशेष महत्व होता है.
    वहीं, सावन पर देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ के जलाभिषेक के लिए शुक्रवार को आम श्रद्धालुओं और कांवरियों की कतार लग गई. आज सुबह तीन बजे मंदिर का पट खुला. कांचा जल स्नान ओर पारंपरिक सरदारी पूजा विधान से भगवान भोले नाथ की पूजा की गई. इसके बाद अरघा से जलार्पण शुरू किया गया।
    जलार्पण के लिए कांवरियों की कतार तड़के सुबह से लगी हुई है. पूरा देवघर बोल बम के नारों की गूंज से गुंजायमान है. सभी कांवरिया कतारबद्ध हो कर बाबा का जयघोष करते हुए निरंतर आगे बढ़ रहे हैं और जलाभिषेक कर रहे हैं.
    देवघर में जिस तरह से देर शाम से ही कांवरियों की भीड़ पहुंची है, ऐसे में मंदिर प्रबंधन और जिला प्रशासन को उम्मीद है कि आज पहले दिन की लाखों श्रद्धालु बाबा का जलार्पण करेंगे। इधर, बाबा पर जलाभिषेक के लिए कांवरियों की भीड़ लाइन में लगने के लिए देर शाम से ही रूट लाइन में उमड़ पड़ी. गुरुवार से देवघर में राजकीय श्रावणी मेले की शुरुआत हो चुकी है। शुक्रवार से पूरे महीने तक स्पर्श पूजा बंद कर दी गई है. भक्तों को गर्भ गृह में प्रवेश नहीं मिलेगा. श्रद्धालु अरघा से जलार्पण कर बाबा का दर्शन करते हुए बाहर निकल जाएंगे.
    मंदिर के पास ही मिलेगी बासुकी धाम जाने के लिए बस
    कांवरियों की सुविधा को देखते हुए जिला प्रशासन ने इस बार बड़ा बदलाव किया है. बाबा मंदिर के पास ही अब सीधे बासुकी नाथ जाने के लिए बसें मिलेंगी, जिससे श्रद्धालुओं को स्टेशन या बस स्टैंड नहीं जाना पड़ेगा. खास बात यह है कि केवल प्रशासन द्वारा अनुमति प्राप्त बसों को ही प्रवेश मिलेगा. बसें खासतौर पर उन श्रद्धालुओं के लिए होंगी, जो बासुकी नाथ की यात्रा करना चाहते हैं. जिला प्रशासन ने रूट तय कर दिया है और विशेष पास जारी किए गए हैं.
    बाबा नगरी में ऐसी है व्यवस्था
    मंदिर में भी 24 घंटे मिलेगी स्वास्थ्य सेवा, 160 डॉक्टर, 41 एंबुलेंस और 300 ज़रूरी दवाएं उपलब्ध, मेला क्षेत्र में तैनात रहेंगे एनडीआरएफ, ड्रोन से ब्लड डिलीवरी, पहली बार एआई और ड्रोन का इस्तेमाल, नकली दवाओं, नशाखोरी और मिलावटी भोजन पर होगा कड़ा एक्शन, 90 ड्रॉप गेट, 627 रोड बैरियर, 25 मोजो बैरिकेडिंग, फ्लेक्सिबल बैरियर से सुगम यातायात की व्यवस्था, एआई आधारित 200 कैमरे, 10 ड्रोन, 730 सीसीटीवी, 6 एएनपीआर कैमरे, 50 डीएसपी, 1000 से अधिक इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर, जवान तैनात,.चैटबोट, हेल्पलाइन, फेस रिकॉग्निशन, डेट काउंटिंग और डिजिटल पवेलियन की व्यवस्था,

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bol Bam has started resonating in Baba Nagari Devaghar: The holy month of Shravan for the worship of Shiva has begun know what are the arrangements queues have started forming for Jalabhishek from early morning on the first day
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group