Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jharkhand: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री ददई दुबे का पार्थिव शरीर रांची लाया गया, CM हेमंत समेत कांग्रेस नेताओं ने श्रद्धांजलि दी
    Headlines

    Jharkhand: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री ददई दुबे का पार्थिव शरीर रांची लाया गया, CM हेमंत समेत कांग्रेस नेताओं ने श्रद्धांजलि दी

    News DeskBy News DeskJuly 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री ददई दुबे का पार्थिव शरीर शुक्रवार को रांची स्थित कांग्रेस मुख्यालय लाया गया. उनका दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया था. पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी. कांग्रेस नेता ने बताया कि पार्टी के मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं ने ददई दुबे के नाम से मशहूर पूर्व मंत्री को यहां श्रद्धांजलि दी. दुबे का पार्थिव शरीर पहले रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे लाया गया, जहां झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और अन्य नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. सीएम हेमंत सोरेन ने पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता दिवंगत चंद्रशेखर दुबे (ददई दुबे) जी के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री ने शोक-संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की. मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना ईश्वर से की. उनके साथ विधायक कल्पना सोरेन भी थीं.

    राजू ने कहा कि दुबे पांच बार विधायक रहे और धनबाद निर्वाचन क्षेत्र से सांसद भी रहे थे. उन्होंने कहा कि वे मज़दूरों के अधिकारों के प्रबल समर्थक थे. जनता के प्रति उनका समर्पण सदैव याद रखा जाएगा. मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर एक संवेदनशील नेता और वंचितों व कमज़ोरों की आवाज़ थे.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    वहीं, एक अन्य नेता ने कहा कि दुबे भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी थे और उन्होंने मज़दूरों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी. पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जयेश कुमार पाठक ने बताया कि दुबे का पिछले डेढ़ महीने से उपचार किया जा रहा था. कांग्रेस प्रवक्ता सोनल शांति ने कहा कि दुबे का पार्थिव शरीर गढ़वा स्थित उनके पैतृक घर ले जाया जा रहा है, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.दुबे का गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित सर गंगा राम अस्पताल में निधन हो गया था.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Congress leaders including CM Hemant paid tribute Jharkhand: The body of senior Congress leader and former minister Dadai Dubey was brought to Ranchi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group