Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jamshedpur: बिष्टुपुर में चक्रधरपुर विधायक प्रतिनिधि पर हुए हमले का पुलिस ने किया खुलासा, 3 अपराधी गिरफ्तार, सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, तीन जिंदा गोली और बाइक बरामद
    Headlines

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में चक्रधरपुर विधायक प्रतिनिधि पर हुए हमले का पुलिस ने किया खुलासा, 3 अपराधी गिरफ्तार, सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, तीन जिंदा गोली और बाइक बरामद

    News DeskBy News DeskJuly 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur: चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव के प्रतिनिधि को गोली मारने के मामले का उद्भेदन जमशेदपुर पुलिस ने शनिवार को कर दिया. बिष्टुपुर थाना पुलिस ने गुरुवार की रात खाऊ गली में हुए गोलीकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. पुलिस ने घटना में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. उनके पास से घटना में इस्तेमाल की गई सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, तीन जिंदा गोली और मोटरसाइकिल बरामद की गई है.

    गिरफ्त में आए युवकों में बागबेड़ा निवासी बादल कुमार प्रसाद उर्फ काला, कीताडीह निवासी पवन कुमार और मोहम्मद वाजिद उर्फ हबलु शामिल है. मालूम हो कि इनके द्वारा रेकी कर सीकेपी विधायक सुखराम उरांव के प्रतिनिधि समरेश सिंह उर्फ गुड्डु को गोली मार कर घायल कर दिया गया था. घटना के बाद अपराधी बाइक से फरार हो गए थे.

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    घटना के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक मनोज ठाकुर के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्यों और खुफिया जानकारी के आधार पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने इनके पास से एक सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, तीन जिंदा गोली और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है. पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी बादल कुमार प्रसाद का आपराधिक इतिहास पहले भी रहा है. उसके खिलाफ बिष्टुपुर थाना में रेप और पोक्सो एक्ट का मामला दर्ज है. इसकी जानकारी शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस कर एसएसपी पीयूष पांडेय ने दी. उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है. अन्य संलिप्त लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    3 criminals arrested Jamshedpur news Jamshedpur: Police revealed the attack on Chakradharpur MLA representative in Bistupur semi-automatic pistol three live bullets and bike recovered
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group