Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR : 13 साल में नहीं हुई जुगसलाई जलापूर्ति केंद्र की सफाई, संप क्षतिग्रस्त, कांग्रेस का प्रदर्शन
    Breaking News

    JAMSHEDPUR : 13 साल में नहीं हुई जुगसलाई जलापूर्ति केंद्र की सफाई, संप क्षतिग्रस्त, कांग्रेस का प्रदर्शन

    News DeskBy News DeskJuly 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur : जुगसलाई जलापूर्ति केंद्र की खराब हालत को लेकर मंगलवार को कांग्रेस नगर कमिटी ने DC कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. इसके बाद कांग्रेस नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर ने DC कर्ण सत्यार्थी को ज्ञापन सौंपते हुए जल आपूर्ति केंद्र की बदहाली, लापरवाही और गंदगी की ओर ध्यान आकर्षित कराया.

    ज्ञापन में बताया गया कि पिछले 13 वर्षों से जलापूर्ति संयंत्र की न तो सफाई हुई है, न पेंटिंग और न ही मरम्मत. पांचों टंकियों में इंडिकेटर मीटर तक नहीं लगे हैं, जिससे पानी की मात्रा का पता नहीं चलता और सप्लाई में लगातार गड़बड़ी हो रही है.

    संप टैंक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिससे पानी रिस रहा है. पंप की सक्शन लाइन के फुट-वाल्व टूटे हुए हैं और जालियां खराब हैं. बावजूद इसके न विभाग और न ही ठेका कंपनियां किसी प्रकार की मरम्मत या देखरेख कर रही हैं.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    धर्मेंद्र सोनकर ने कहा कि जल की गुणवत्ता इतनी खराब हो गई है कि वह पीने योग्य नहीं रह गई है. समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो बीमारी या महामारी फैलने का खतरा बढ़ सकता है.

    ज्ञापन में बताया गया कि जुगसलाई जलापूर्ति केंद्र के तहत लगभग 75 से 80 हजार लोगों को पानी सप्लाई किया जाता है, लेकिन मौजूदा स्थिति बेहद चिंताजनक है. कांग्रेस ने मांग की कि जल्द से जल्द सुधार कार्य शुरू किया जाए, अन्यथा आंदोलन और तेज किया जाएगा.

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Congress protests Jamshedpur news JAMSHEDPUR: Jugsalai water supply centre not cleaned in 13 years water supply damaged
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group