Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»गुवा में सेल विस्तारीकरण में विस्थापितों के समर्थन में पहुंची सांसद जोबा, कहा – सेल को माइंस चलाना कर देंगे मुश्किल
    Breaking News

    गुवा में सेल विस्तारीकरण में विस्थापितों के समर्थन में पहुंची सांसद जोबा, कहा – सेल को माइंस चलाना कर देंगे मुश्किल

    News DeskBy News DeskJuly 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • विस्थापितों की समस्याओं को लेकर गुवा पहुंची सांसद जोबा माझी, सेल सीजीएम से की वार्ता

    गुवा: नोवामुंडी प्रखंड के गुवा में सेल प्रबंधन द्वारा स्थानीय लोगों को विस्थापित किये जाने के मामले को लेकर बुधवार को सांसद जोबा माझी गुवा पहुंची. सांसद के साथ झामुमो जिला कमेटी के पदाधिकारी भी शामिल रहे. यहां पहुंचते ही सांसद विस्थापित ग्रामीणों से मिलने ही जाटा हाटिंग बस्ती पहुंची और उनकी परेशानियों से अवगत हुई. विस्थापित लोगों ने सांसद को बताया कि सेल प्रबंधन विस्तारीकरण के नाम पर लीज क्षेत्र में वर्षो से बसे यहां के गरीब लोगों को उजाड़ने का काम कर रही हैं. उन्होंने विस्थापन से पूर्व नये सिरे से सर्वे कराने की मांग की, क्योंकि सर्वे में लगभग एक सौ परिवार छूट रहे हैं.

    लोगों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा गुवा के एक भी परिवार को विस्थापित नहीं होने देंगे. सभी परिवार का पुनर्वास होना चाहिए. कहा कि जरूरत पड़ी तो मामले को संसद में भी उठाएंगे. जाटा हाटिंग में ग्रामीणों से मुलाकात के बाद सांसद ने सेल गुवा के सीजीएम भास्कर को डायरेक्टर बंगाल में बुलाकर ग्रामीणों की मांगों से अवगत कराया. सेल सीजीएम को सांसद ने कहा विस्थापन से पूर्व सभी परिवारों का पुनर्वास होना चाहिए. इसके अलावा सेल के विस्तारीकरण में स्थानीय बेरोजगारों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए. सीजीएम के समक्ष सांसद ने कहा हमारे पूर्वजों ने खून पसीने से सेल को सींचा हैं, स्थानीय लोगों की अनदेखी की जाएगी तो बड़ा जन आंदोलन होगा.

    Jharkhand SIR: पहले सात दिन में एक करोड़ एसआईआर फॉर्म बांटे गए, 29 जुलाई तक जारी रहेगा अभियान

    सांसद जोबा माझी ने सीजीएम से दो टूक शब्दों में कहा रोजगार नहीं देंगे और जमीन से भी बेदखल करेंगे तो सेल को यहां माइंस चलाना मुश्किल कर देंगे. सीजीएम भास्कर ने वार्ता के दौरान आश्वासन दिया कि स्थानीय बेरोजगारों की उपेक्षा नहीं की जाएगी, साथ ही छूटे हुए परिवारों के विषय में भी सकारात्मक पहल की जाएगी. मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष सोनाराम देवगम, सचिव राहुल आदित्य, जिप अध्यक्ष सह महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, मुखिया लिपी मुंडा, अभिषेक सिंकू, मोहम्मद तबारक, प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा देवगम, बुधराम लागुरी, प्रेम गुप्ता, जीरेन सिंकू, अशोक दास समेत काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

    Hemant Soren: झारखंड में स्व रोजगार और रोजगार सृजन के लिए ‘इको-टूरिज्म’  को विकसित करने की जरूरत, बोले हेमंत सोरेन

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    MP Joba reached Guwa in support of the displaced people in SAIL expansion said - will make it difficult for SAIL to run the mines
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand SIR: पहले सात दिन में एक करोड़ एसआईआर फॉर्म बांटे गए, 29 जुलाई तक जारी रहेगा अभियान

    July 7, 2026

    Hemant Soren: झारखंड में स्व रोजगार और रोजगार सृजन के लिए ‘इको-टूरिज्म’  को विकसित करने की जरूरत, बोले हेमंत सोरेन

    July 7, 2026

    Road Accident: राजनगर-चाईबासा एनएच-220 पर भीषण सड़क हादसा, हाइवा से टक्कर में ट्रेलर चालक जिंदा जला

    July 7, 2026
    Recent Post

    Jharkhand SIR: पहले सात दिन में एक करोड़ एसआईआर फॉर्म बांटे गए, 29 जुलाई तक जारी रहेगा अभियान

    July 7, 2026

    Hemant Soren: झारखंड में स्व रोजगार और रोजगार सृजन के लिए ‘इको-टूरिज्म’  को विकसित करने की जरूरत, बोले हेमंत सोरेन

    July 7, 2026

    Road Accident: राजनगर-चाईबासा एनएच-220 पर भीषण सड़क हादसा, हाइवा से टक्कर में ट्रेलर चालक जिंदा जला

    July 7, 2026

    Saraikela: चांडिल-कांड्रा मुख्य मार्ग पर कोयला लदा हाईवा अनियंत्रित होकर पुल से नीचे कैनाल में गिरा, ग्रामीणों ने चालक को बचाया

    July 7, 2026

    Share Bazar: सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में तेजी, टाटा स्टील के शेयर में गिरावट

    July 7, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group