Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR : अव्यवस्थित पार्किंग से सड़क जाम, एंबुलेंस भी फंसी, विरोध प्रदर्शन
    Breaking News

    JAMSHEDPUR : अव्यवस्थित पार्किंग से सड़क जाम, एंबुलेंस भी फंसी, विरोध प्रदर्शन

    News DeskBy News DeskJuly 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur : जमशेदपुर के डिमना रोड स्थित सिरेमन नगर के पास आरवीएस एकेडमी स्कूल के बाहर वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग से सोमवार को भारी जाम लग गया. स्थिति तब बिगड़ गई जब एक एंबुलेंस भी इस जाम में फंस गई. इससे नाराज़ स्थानीय लोगों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और ट्रैफिक डीएसपी से जल्द समाधान की मांग की.

    लोगों ने कहा कि स्कूल खुलने और छुट्टी के समय सड़क पूरी तरह जाम हो जाती है. स्कूल बस, ऑटो, निजी गाड़ियों और एंबुलेंस तक को निकलने में दिक्कत होती है. इससे बच्चों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ जाती है.

    प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि स्कूल के पास बड़ा मैदान है, जहां पार्किंग की व्यवस्था की जा सकती है, लेकिन स्कूल प्रबंधन की लापरवाही के कारण आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है.

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    स्थानीय निवासी मुकेश कुमार और उमा कोड़ा ने बताया कि सड़क पर रोज़ जाम लगना आम बात हो गई है. वहीं, महिलाओं ने कहा कि छोटे बच्चों के साथ सड़क पार करना बहुत खतरनाक हो गया है.

    पटमदा, कटिंग जैसी दूरदराज़ की जगहों से आने-जाने वाले लोग भी समय पर अपने कार्यस्थल तक नहीं पहुंच पा रहे हैं. कई बार वाहन चालकों के बीच झगड़े की नौबत भी आ जाती है.

    Jamshedpur Rath Yatra 2026: सेंट्रल सिख नौजवान सभा और आगाज़ संस्था का विशाल सेवा शिविर, कुणाल सारंगी हुए शामिल

    लोगों ने प्रशासन और ट्रैफिक विभाग से मांग की है कि स्कूल को नोटिस देकर मैदान में ही वाहनों की पार्किंग अनिवार्य कराई जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    ambulance also stuck JAMSHEDPUR: Road blocked due to haphazard parking protest
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026

    Jamshedpur Rath Yatra 2026: सेंट्रल सिख नौजवान सभा और आगाज़ संस्था का विशाल सेवा शिविर, कुणाल सारंगी हुए शामिल

    July 16, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा सनातन संस्कृति की पहचान, दिनेश कुमार बोले- सेवा और समरसता का महापर्व

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026

    Jamshedpur Rath Yatra 2026: सेंट्रल सिख नौजवान सभा और आगाज़ संस्था का विशाल सेवा शिविर, कुणाल सारंगी हुए शामिल

    July 16, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा सनातन संस्कृति की पहचान, दिनेश कुमार बोले- सेवा और समरसता का महापर्व

    July 16, 2026

    HAJIPUR NEWS: मऊ-कोलकाता स्पेशल ट्रेन 22 जुलाई से चलेगी, सीवान-छपरा-हाजीपुर-बरौनी-झाझा रूट के यात्रियों को बड़ी राहत

    July 16, 2026

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group