Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: पोटका विधायक जमशेदपुर डीसी से मिले, सड़क निर्माण, करनडीह चौक पर ट्रैफिक जाम समेत अपने विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से कराया अवगत  
    Breaking News

    Jamshedpur: पोटका विधायक जमशेदपुर डीसी से मिले, सड़क निर्माण, करनडीह चौक पर ट्रैफिक जाम समेत अपने विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से कराया अवगत  

    News DeskBy News DeskJuly 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. पोटका विधायक संजीव सरदार ने मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के डीसी कर्ण सत्यार्थी से मुलाकात की. विधायक ने पोटका में डिग्री व पॉलिटेक्निक कॉलेज के लिए चिह्नित जमीन जल्द विभाग को ट्रांसफर करने के लिए डीसी से अनुरोध किया. विधायक ने डीसी बताया कि पिछले पोटका विधानसभा में बारिश में सैकड़ों मिट्ठी की घर गिरे, व हजारों घर क्षतिग्रस्त हुए है, उसका आकलन कर प्रभावित परिवार को जल्द मुआवजा दिलाया जाये. उन्होंने बताया कि बारिश का मौसम अभी बचा हुआ है, इस कारण बारिश मौसम में ऐसे परिवार के लिए उचित उपाय भी किये जाये.

    इसके साथ ही, उन्होने यूसिल विस्थापित पीड़ित परिवारों को शीघ्र मुआवजा, पुनर्वास और हर महीने मेडिकल कैंप लगाकर स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था की मांग भी की. उन्होंने कहा कि इन परिवारों को उनके अधिकार मिलना बेहद जरूरी है और जिला प्रशासन को इस दिशा में प्राथमिकता से कार्य करना चाहिए.

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    विधायक ने हाल की भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों और ग्रामीणों के आवासों की शीघ्र मरम्मत के लिए भी प्रशासन को निर्देशित किया. उन्होंने कहा कि प्रभावित सड़कों और मकानों की सूची बनाकर जल्द से जल्द काम शुरू किया जाए ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके. यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से विधायक ने करनडीह चौक पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट लगाने की भी मांग रखी. उन्होंने कहा कि आए दिन इस क्षेत्र में भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न होती है, जिससे आमजन को काफी परेशानी होती है.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    इसके अतिरिक्त, हल्दीपोखर में एक पुलिस टीओपी की स्थापना की मांग भी विधायक ने की, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत हो सके और स्थानीय लोगों को बेहतर सुरक्षा मिल सके. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को समुचित कार्रवाई के निर्देश देने का आश्वासन दिया.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    apprised him of various problems of his constituency including road construction Jamshedpur: Potka MLA met Jamshedpur DC Jamshedpur: पोटका विधायक जमशेदपुर डीसी से मिले traffic jam at Karandih Chowk करनडीह चौक पर ट्रैफिक जाम समेत अपने विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से कराया अवगत सड़क निर्माण
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group