Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»बरकाकाना के बजाय अब रांची रोड स्टेशन पर रुकेगी 6 ट्रेनें, समयबचत और सुविधा दोनों
    Breaking News

    बरकाकाना के बजाय अब रांची रोड स्टेशन पर रुकेगी 6 ट्रेनें, समयबचत और सुविधा दोनों

    News DeskBy News DeskJuly 23, 2025Updated:July 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    धनबाद:
    रेलवे प्रशासन ने रेल यातायात को सुगम बनाने और ट्रेनों के परिचालन समय को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके तहत 03 जोड़ी प्रमुख ट्रेनों का अस्थायी ठहराव अब बरकाकाना स्टेशन के स्थान पर रांची रोड स्टेशन पर किया जाएगा।

    READ MORE :Sravni Special Train: श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन के मार्ग, समय सारणी और परिचालन दिवस में हुआ ये बदलाव

    रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, जिन ट्रेनों को रांची रोड स्टेशन पर रोका जाएगा, उनके नाम, आगमन-प्रस्थान समय और प्रभावी तिथि इस प्रकार हैं:

    क्र. गाड़ी संख्या गाड़ी का नाम आगमन प्रस्थान प्रभावी तिथि
    1. 19607 कोलकाता – मदार एक्सप्रेस 20:00 20:05 31 जुलाई 2025
    2. 19608 मदार – कोलकाता एक्सप्रेस 06:50 06:55 30 जुलाई 2025
    3. 19413 अहमदाबाद – कोलकाता एक्सप्रेस 06:50 06:55 1 अगस्त 2025
    4. 19414 कोलकाता – अहमदाबाद एक्सप्रेस 20:00 20:05 26 जुलाई 2025
    5. 13025 हावड़ा – भोपाल एक्सप्रेस 19:10 19:15 28 जुलाई 2025
    6. 13026 भोपाल – हावड़ा एक्सप्रेस 06:50 06:55 31 जुलाई 2025

    रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह परिवर्तन अस्थायी तौर पर किया गया है ताकि बरकाकाना स्टेशन पर गाड़ियों के रिवर्सल में लगने वाले समय की बचत हो सके। इससे ट्रेनों की गति और समयबद्धता में सुधार होगा।

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    इसके अतिरिक्त, बरकाकाना स्टेशन पर प्लेटफॉर्म की उपलब्धता बढ़ेगी, जिससे अन्य मेल/एक्सप्रेस, पैसेंजर और मालगाड़ियों का संचालन भी सुगमता से हो सकेगा।

    READ MORE :Train Derail: कटक रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी के तीन डब्बे पटरी से उतरे, लूप लाइन में हादसा, कोई घायल नहीं

    यह निर्णय रामगढ़ जिले के यात्रियों के लिए भी सुखद समाचार लेकर आया है। अब उन्हें लंबी दूरी की ट्रेनों के लिए बरकाकाना तक यात्रा नहीं करनी पड़ेगी। रांची रोड स्टेशन से ही इन ट्रेनों की सुविधा मिल सकेगी।

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपने ट्रेन ठहराव की जानकारी अपडेट कर लें और किसी भी असुविधा से बचें।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Barkakana reverse halt removed Barkakana to Ranchi Road halt express train halt change Indian Railways update July 2025 Ramgarh train stop Ranchi Road express train बरकाकाना स्टेशन बदलाव रांची रोड स्टेशन ठहराव रेलवे समयसारणी अपडेट रेलवे समाचार 2025
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group