Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की 31 जुलाई को धनबाद में स्वागत की तैयारी, आईएसएम के 45वें दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल, देवघर भी जाएंगी
    Breaking News

    Jharkhand: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की 31 जुलाई को धनबाद में स्वागत की तैयारी, आईएसएम के 45वें दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल, देवघर भी जाएंगी

    News DeskBy News DeskJuly 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Dhanbad. धनबाद शहर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 31 जुलाई से शुरू होने वाले राज्य के आगामी दो दिवसीय दौरे के दौरान उनके स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है. अधिकारियों ने बताया कि यात्रा कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति मुर्मू एक अगस्त को यहां 99 साल पुराने आईआईटी इंडियन स्कूल ऑफ माइन्स (आईएसएम) के 45वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी. उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भी मौजूद रहने की उम्मीद है.

    अधिकारियों ने बताया कि धनबाद कार्यक्रम के अलावा राष्ट्रपति एम्स, देवघर के पहले दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी. अधिकारियों ने बताया कि मुर्मू के दौरे के मद्देनजर उपायुक्त आदित्य रंजन ने धनबाद हवाई पट्टी क्षेत्र को 31 जुलाई को सुबह 10 बजे से एक अगस्त को शाम छह बजे तक 32 घंटे के लिए ‘नो-फ्लाइंग जोन’ (उड़ान निषिद्ध क्षेत्र) घोषित किया है.

    इसके अलावा सभी वरिष्ठ अधिकारियों की छुट्टियां दो दिनों के लिए रद्द कर दी गई हैं. अधिकारियों ने कहा कि इस अवधि के दौरान ड्रोन और गर्म हवा के गुब्बारे उड़ाना और पैराग्लाइडिंग निलंबित रहेगी.अधिकारियों के मुताबिक, राष्ट्रपति मुर्मू भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-आईएसएम के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए करीब एक घंटे तक धनबाद में रहेंगी.

    Jamshedpur News: उपायुक्त राजीव रंजन ने CSR फंड के प्रभावी उपयोग पर दिया जोर, कंपनियों से एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट और कार्ययोजना

    एक अधिकारी ने कहा,‘उम्मीद है कि वह दोपहर को आएंगी और समारोह में भाग लेने के बाद दोपहर एक बजे तक रवाना हो जाएंगी.राष्ट्रपति मुर्मू आईआईटी-आईएसएम के दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाली दूसरी राष्ट्रपति होंगी. पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 10 मई 2014 को संस्थान के 36वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे.

    आईएसएम धनबाद की स्थापना 1926 में हुई थी और छह सितंबर 2016 को इसे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) का दर्जा दिया गया था. इससे पहले, मुर्मू 10 जून को राज्य में आने वाली थीं, लेकिन इस दौरे को स्थगित कर दिया गया था. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 12 जुलाई 2022 को शहर की यात्रा के दौरान एम्स-देवघर में आंतरिक रोगी विभाग और ऑपरेशन थिएटर सेवाओं को राष्ट्र को समर्पित किया था.

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026, बीएलओ के साथ घर-घर जाएंगे वॉलंटियर्स, डीईओ ने दिए कड़े निर्देश

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand: Preparations underway to welcome President Draupadi Murmu in Dhanbad on July 31 Jharkhand: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की 31 जुलाई को धनबाद में स्वागत की तैयारी she will attend the 45th convocation of ISM will also visit Deoghar आईएसएम के 45वें दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल देवघर भी जाएंगी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: उपायुक्त राजीव रंजन ने CSR फंड के प्रभावी उपयोग पर दिया जोर, कंपनियों से एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट और कार्ययोजना

    June 29, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026, बीएलओ के साथ घर-घर जाएंगे वॉलंटियर्स, डीईओ ने दिए कड़े निर्देश

    June 29, 2026

    Jamshedpur News: बिस्टुपुर में GST पखवाड़ा के तहत नुक्कड़ नाटक ‘जागरूक ग्राहक, देश का विकास’ का मंचन, पक्के बिल के प्रति किया जागरूक

    June 29, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: उपायुक्त राजीव रंजन ने CSR फंड के प्रभावी उपयोग पर दिया जोर, कंपनियों से एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट और कार्ययोजना

    June 29, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026, बीएलओ के साथ घर-घर जाएंगे वॉलंटियर्स, डीईओ ने दिए कड़े निर्देश

    June 29, 2026

    Jamshedpur News: बिस्टुपुर में GST पखवाड़ा के तहत नुक्कड़ नाटक ‘जागरूक ग्राहक, देश का विकास’ का मंचन, पक्के बिल के प्रति किया जागरूक

    June 29, 2026

    Dhanbad News: एनएसजी के संयुक्त आतंकवाद-रोधी अभ्यास में रेलवे सुरक्षा बल ने हासिल किया तृतीय स्थान, उत्कृष्ट प्रदर्शन से बढ़ाया गौरव

    June 29, 2026

    Jamshedpur News :दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर जमशेदपुर पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, बोले- कार्यकर्ताओं के सुझाव प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचाए जाएंगे

    June 29, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group