Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»सड़क हादसे रोकने में देश में पहली बार होगा AI का प्रयोग, उत्तर प्रदेश से शुरू होगा पायलट प्रोजेक्ट
    Breaking News

    सड़क हादसे रोकने में देश में पहली बार होगा AI का प्रयोग, उत्तर प्रदेश से शुरू होगा पायलट प्रोजेक्ट

    News DeskBy News DeskJuly 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    लखनऊ. सड़क दुर्घटनाओं के पीछे तकनीकी गड़बडि़यों का पता जल्द ही एआइ (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से लगाया जा सकेगा. उत्तर प्रदेश देश का ऐसा पहला राज्य बनेगा जहां एआइ और बिग-डाटा एनालिटिक्स आधारित मॉड्यूल दुर्घटना के न केवल सटीक कारणों का पता लगाएगा, बल्कि दुर्घटनाओं को रोकने में भी मदद करेगा.

    केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की एआइ और बिग-डाटा एनालिटिक्स आधारित सड़क -सुरक्षा पायलट परियोजना को एनओसी प्रदान कर दी है. परिवहन विभाग ने परीक्षण के आदेश दे दिए हैं. दरअसल, उत्तर प्रदेश सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाओं वाले राज्यों में से एक है. इसी वर्ष जनवरी से जून तक कुल 25,830 सड़क दुर्घटनाओं से 14,205 लोगों की मौत हुई है. दुर्घटनाएं खराब रोड इंजीनियरिंग, मौसम की गड़बड़ी, ड्राइवरों की कमी या अन्य कारणों से हुईं. इसका आज तक कोई विश्लेषण ही नहीं किया गया है.

    सड़क हादसों को लेकर कई बार चिंता जताई

    यही कारण है कि कई स्थानों पर दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति होती रहती है. लखनऊ सहित 20 जिलों में पिछले वर्ष प्रदेश की 42 प्रतिशत सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इन सड़क हादसों को लेकर कई बार चिंता जताई है. उनकी पहल पर ही परिवहन विभाग ने एआइ आधारित सड़क सुरक्षा परीक्षण की योजना तैयार की. यह परीक्षण सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई आइटीआइ लिमिटेड और वैश्विक टेक-पार्टनर एमलोजिका करेंगी. शासन ने पहले ही इसके लिए 10 करोड़ रुपये के बजट का प्रविधान किया है.

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    डाटा एकत्र कर दुर्घटना रिपोर्ट तैयार होगी

    छह सप्ताह में बनेगी रिपोर्ट पायलट प्रोजेक्ट के तहत एआइ का उपयोग करते हुए प्रारंभिक प्रूफ ऑफ कंसेप्ट का चरण छह ?सप्ताह में पूरा करना होगा. इसके तहत डाटा एकत्र कर दुर्घटना रिपोर्ट तैयार कर उसे सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भेजा जाएगा. दुर्घटना के कारणों का प्रत्येक पहलु पर विवरण एकत्र कर एआइ मॉडल तैयार किया जाएगा. इससे दुर्घटना के कारणों की पहचान करके ब्लैक स्पॉट की भविष्यवाणी की जा सकेगी. एआइ के इस माडल को परिवहन विभाग फेसलेस लाइसेंस प्रक्रिया, परमिट प्रणाली, प्रवर्तन आधुनिकीकरण, राजस्व वसूली, ई-चालान और वाहन-सारथी प्लेटफार्म में भी लागू करेगा.

    सही कारणों का चलेगा पता

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    पूर्व अपर आयुक्त प्रवर्तन व सड़क सुरक्षा पुष्पसेन सत्यार्थी ने बताया कि अभी हादसों के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी की मैन्युअल तरीके से लगाई गई रिपोर्ट को ही आधार माना जाता है. ऐसे में हादसों का असल कारण पता नहीं चलता है. विदेश में सड़क हादसे कम करने के लिए एआइ का उपयोग पहले से हो रहा है.

    उत्तर प्रदेश के 17 शहरों में इसे लागू आइटीएमएस

    इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आइटीएमएस) वाले उत्तर प्रदेश के 17 शहरों में इसे लागू किया जा सकता है. इसके बाद अधिक हादसों वाले दूसरे जिलों को चिह्नित कर वहां एआइ का उपयोग किया जा सकता है.आने वाले समय में यदि बिना हेलमेट कोई चालक खड़ा है तो एआइ सिग्नल ग्रीन होने से रोक सकता है. परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह ने कहा कि एआइ से सड़क दुर्घटनाओं के सही कारणों का पता लगाकर इसमें कमी लाने में मदद मिलेगी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    AI will be used for the first time in the country to prevent road accidents pilot project will start from Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group