Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»पंजाब में 32 साल पहले हुए फेक एनकाउंटर में रिटायर्ड SSP सहित पांच को मिली उम्रकैद
    Breaking News

    पंजाब में 32 साल पहले हुए फेक एनकाउंटर में रिटायर्ड SSP सहित पांच को मिली उम्रकैद

    News DeskBy News DeskAugust 5, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    मोहाली. पंजाब के तरनतारन में वर्ष 1993 में हुए फर्जी एनकाउंटर मामले में पीड़ित परिवारों को 32 साल बाद न्याय मिला है. मोहाली स्थित सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने सोमवार को फैसला सुनाते हुए पंजाब पुलिस के पूर्व एसएसपी भूपिंदरजीत सिंह, पूर्व डीएसपी दविंदर सिंह, पूर्व इंस्पेक्टर सूबा सिंह, पूर्व एएसआइ गुलबर्ग सिंह और पूर्व एएसआइ रघुबीर सिंह को उम्रकैद की सजा सुनाई है.

    एक अगस्त को दोषी करार

    इन पांचों को अदालत ने एक अगस्त को दोषी करार दे (Tarantaran Fake Encounter Verdict) दिया था और सोमवार को इनकी सजा पर फैसला हुआ. इन्हें अदालत ने आइपीसी की धारा 302 (हत्या) और 120-बी (आपराधिक साजिश) के तहत दोषी मानते हुए सजा सुनाई.
    32 साल पहले तरनतारन में सात युवकों की हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने इनकी हत्या को मुठभेड़ दिखाने की कोशिश की थी. सीबीआई के मुताबिक यह एन्काउंटर फर्जी था. मारे गए लोगों को पुलिस ने अवैध रूप से हिरासत में लिया और उनकी गोलियां मारकर हत्या कर दी.

    इस केस में शुरुआत में 10 पुलिस अधिकारियों को आरोपित बनाया गया था, लेकिन ट्रायल के दौरान पांच की मौत हो गई. इसके बाद पांच पर केस चला.

    Jharkhand Weather Alert: मानसून के आगमन के साथ बारिश शुरू, 24 घंटे में वज्रपात से तीन महिलाओं समेत सात लोगों की मौत

    इन्हें लगा युवकों को आतंकवादी बता देंगे

    मोहाली सीबीआई कोर्ट ने 117 पन्नों की जजमेंट में कहा कि पंजाब उस समय जिस अशांत दौर से गुजर रहा था, उसमें दोषी पुलिसकर्मियों को शायद यह भ्रम था कि वे आसानी से इन युवकों को आतंकी बता देंगे और कोई सवाल नहीं उठाएगा. उन्हें यह कल्पना भी नहीं रही होगी कि एक दिन सच्चाई सामने आ जाएगी.

    अदालत ने 12 दिसंबर 1996 को एक याचिका पर आदेश दिया कि सीबीआई उन मामलों की जांच करे जिनमें पुलिस ने शवों का अंतिम संस्कार ‘लावारिस’ बताकर कर दिया था. इसके बाद इन मामलों की जांच सीबीआई तक पहुंची.

    PM मोदी 20 जून को मयूरभंज जिले के रायरंगपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ससुराल पहाड़पुर गांव का करेंगे दौरा

    सजा पाने वाले एक दोषी की उम्र 83 साल 

    भूपिंदरजीत सिंह, उम्र 61 वर्ष, तत्कालीन डीएसपी, गोइंदवाल साहिब तरनतारन (रिटायर्ड एसएसपी)l
    देविंदर सिंह, उम्र 58 साल, तत्कालीन एएसआइ, थाना सरहाली, तरनतारन (रिटायर्ड डीएसपी) l
    गुलबर्ग सिंह, उम्र 72 साल, तत्कालीन एएसआइ, थाना सरहाली, तरनतारन l
    सूबा सिंह, उम्र 83 साल, तत्कालीन एसएचओ थाना वीरोवाल, तरनतारन l
    रघुबीर सिंह, उम्र 63 साल, तत्कालीन एएसआइ, थाना वीरोवाल, तरनतारन

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    happened 32 years ago in Punjab SSP get life imprisonment in fake encounter
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Weather Alert: मानसून के आगमन के साथ बारिश शुरू, 24 घंटे में वज्रपात से तीन महिलाओं समेत सात लोगों की मौत

    June 14, 2026

    PM मोदी 20 जून को मयूरभंज जिले के रायरंगपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ससुराल पहाड़पुर गांव का करेंगे दौरा

    June 14, 2026

    Jharkhand: गलत इंजेक्शन लगाने से बच्ची की मौत के बाद झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, आरोपी फरार

    June 14, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Weather Alert: मानसून के आगमन के साथ बारिश शुरू, 24 घंटे में वज्रपात से तीन महिलाओं समेत सात लोगों की मौत

    June 14, 2026

    PM मोदी 20 जून को मयूरभंज जिले के रायरंगपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ससुराल पहाड़पुर गांव का करेंगे दौरा

    June 14, 2026

    Jharkhand: गलत इंजेक्शन लगाने से बच्ची की मौत के बाद झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, आरोपी फरार

    June 14, 2026

    Ranchi Airport से पिछले एक वर्ष में 27 लाख यात्रियों ने किया सफर, एयरपोर्ट ने 87 करोड़ रुपये से अधिक लाभ कमाया

    June 14, 2026

    Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी के साथ मां देवड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना

    June 14, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group