Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Ramdas Soren: ग्राम प्रधान से लेकर कैबिनेट मंत्री तक का सफर… सादगी, जमीनी स्तर पर जुड़ाव और और आदिवासी अधिकारों के बड़े पैरोकार थे रामदास सोरेन
    Breaking News

    Ramdas Soren: ग्राम प्रधान से लेकर कैबिनेट मंत्री तक का सफर… सादगी, जमीनी स्तर पर जुड़ाव और और आदिवासी अधिकारों के बड़े पैरोकार थे रामदास सोरेन

    News DeskBy News DeskAugust 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. नयी दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ने वाले झारखंड के शिक्षा मंत्री और झामुमो विधायक रामदास सोरेन को उनकी सादगी, जमीनी स्तर पर जुड़ाव और जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण के लिए याद किया जाएगा. सोरेन का जन्म एक जनवरी 1963 को पूर्वी सिंहभूम जिले के घोड़ाबांधा गांव में हुआ था. वह एक मध्यमवर्गीय किसान परिवार से ताल्लुक रखते थे. अपनी राजनीतिक यात्रा घोराबंदा पंचायत के ग्राम प्रधान के रूप में शुरू करन वाले रामदास सोरेन अंततः हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में सबसे प्रभावशाली मंत्रियों में से एक बन गए.

    रामदास सोरेन 1990 में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की जमशेदपुर पूर्व इकाई के अध्यक्ष चुने गए. बाद में वह घाटशिला चले गए और 2005 के विधानसभा चुनाव में वहां से किस्मत आजमाने की तैयारी करने लगे. लेकिन यह सीट कांग्रेस के खाते में चली गई, जो झामुमो की गठबंधन सहयोगी थी. फिर, उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    तीन बेटों और एक बेटी के पिता रामदास सोरेन ने 2009 का विधानसभा चुनाव घाटशिला से लड़ा और पहली बार झारखंड विधानसभा के सदस्य बने. हालांकि, वह 2014 में भाजपा के लक्ष्मण टुडू से घाटशिला में हार गए, लेकिन 2019 में उन्होंने जोरदार वापसी करते हुए इस सीट पर फिर से कब्ज़ा कर लिया.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    रामदास सोरेन ने 2024 में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के बेटे भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को हराकर तीसरी बार यह सीट जीती. चंपई सोरेन के मंत्री और विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद, रामदास सोरेन को 30 अगस्त को राज्य मंत्रिमंडल में शामिल किया गया. हेमंत सोरेन सरकार में उन्हें स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग का मंत्री बनाया गया.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    grassroots involvement and tribal rights Ramdas Soren: Journey from village head to cabinet minister… Ramdas Soren was a big advocate of simplicity Ramdas Soren: ग्राम प्रधान से लेकर कैबिनेट मंत्री तक का सफर… सादगी जमीनी स्तर पर जुड़ाव और और आदिवासी अधिकारों के बड़े पैरोकार थे रामदास सोरेन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group