Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»PM Modi ने गयाजी में 6,880 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की दी सौगात, वैशाली व झारखंड के कोडरमा के बीच बौद्ध सर्किट ट्रेन को दिखायी हरी झंडी
    Breaking News

    PM Modi ने गयाजी में 6,880 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की दी सौगात, वैशाली व झारखंड के कोडरमा के बीच बौद्ध सर्किट ट्रेन को दिखायी हरी झंडी

    News DeskBy News DeskAugust 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Gyaji.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के गयाजी जिले में 660 मेगावाट की बक्सर ताप ऊर्जा संयंत्र परियोजना समेत 6,880 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं की शुरुआत की. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. प्रधानमंत्री ने दो ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाई, जिनमें गयाजी व दिल्ली के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस और वैशाली व कोडरमा के बीच बौद्ध सर्किट ट्रेन शामिल हैं. यह ट्रेन क्षेत्र के प्रमुख बौद्ध स्थलों पर पर्यटन और तीर्थयात्रा को बढ़ावा देगी.

    उन्होंने कहा कि बक्सर ताप ऊर्जा संयंत्र से बिजली उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, ऊर्जा सुरक्षा में सुधार होगा और क्षेत्र की बढ़ती बिजली की मांग पूरी होगी. प्रधानमंत्री ने मुजफ्फरपुर में होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र का भी उद्घाटन किया. अधिकारियों ने बताया कि इस केंद्र से बिहार और पड़ोसी राज्यों के मरीजों को उन्नत व किफायती कैंसर देखभाल मिलेगी, जिससे इलाज के लिए दूर-दराज के महानगरों में जाने की आवश्यकता कम हो जाएगी.
    प्रधानमंत्री ने मुंगेर में नमामि गंगे परियोजना के तहत 520 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) और सीवरेज नेटवर्क का भी उद्घाटन किया.

    प्रधानमंत्री ने लगभग 1,260 करोड़ रुपये की लागत वाली शहरी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया. अधिकारियों ने बताया कि इनमें औरंगाबाद और जहानाबाद के दाउदनगर में एसटीपी और सीवरेज नेटवर्क, लखीसराय और जमुई के बरहिया में एसटीपी और इंटरसेप्शन एवं डायवर्जन कार्य शामिल हैं. उन्होंने अटल शहरी कायाकल्प एवं परिवर्तन मिशन (अमृत 2.0) के तहत औरंगाबाद, बोधगया और जहानाबाद में जलापूर्ति परियोजनाओं की आधारशिला रखी.

    Jamshedpur News: जुगसलाई ओवरब्रिज की खराब लाइटें ठीक हों: अनिल मोदी 

    प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत 12,000 ग्रामीण लाभार्थियों और प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (पीएमएवाई-यू) के अंतर्गत 4,260 लाभार्थियों के लिए ‘गृह प्रवेश’ समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री ने प्रतीकात्मक रूप से कुछ लाभार्थियों को चाबियां सौंपी.

    प्रधानमंत्री ने लगभग 1,900 करोड़ रुपये की लागत से बख्तियारपुर से मोकामा तक राष्ट्रीय राजमार्ग-31 के चार लेन वाले खंड का भी उद्घाटन किया, जिससे यातायात की भीड़ कम होगी, यात्रा का समय बचेगा और यात्री एवं माल ढुलाई में सुधार होगा. प्रधानमंत्री मोदी गंगा नदी पर बने 1.86 किलोमीटर लंबे औंटा-सिमरिया पुल का उद्घाटन कइससे पटना जिले के मोकामा और बेगूसराय के बीच सीधा संपर्क स्थापित होगा.

    Seraikella-Kharsawan:  सुदूरवर्ती पीवीटीजी बहुल गांवों में पहुंचे उपायुक्त, विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सत्यापन कार्य का किया निरीक्षण

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    880 crore in Gayaji 880 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की दी सौगात flagged off the Buddhist circuit train between Vaishali and Koderma of Jharkhand PM Modi gave the gift of projects worth Rs 6 PM Modi ने गयाजी में 6 वैशाली व झारखंड के कोडरमा के बीच बौद्ध सर्किट ट्रेन को दिखायी हरी झंडी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: जुगसलाई ओवरब्रिज की खराब लाइटें ठीक हों: अनिल मोदी 

    July 6, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  सुदूरवर्ती पीवीटीजी बहुल गांवों में पहुंचे उपायुक्त, विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सत्यापन कार्य का किया निरीक्षण

    July 6, 2026

    Seraikella-Kharsawan: विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई से 10 अगस्त तक जिले में चलेगा परिवार नियोजन पखवाड़ा, तैयारियों को लेकर समन्वय बैठक

    July 6, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: जुगसलाई ओवरब्रिज की खराब लाइटें ठीक हों: अनिल मोदी 

    July 6, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  सुदूरवर्ती पीवीटीजी बहुल गांवों में पहुंचे उपायुक्त, विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सत्यापन कार्य का किया निरीक्षण

    July 6, 2026

    Seraikella-Kharsawan: विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई से 10 अगस्त तक जिले में चलेगा परिवार नियोजन पखवाड़ा, तैयारियों को लेकर समन्वय बैठक

    July 6, 2026

    Seraikella-Kharsawan: राजनगर पुलिस का विशेष जांच अभियान, वाहनों व संदिग्धों की सघन जांच

    July 6, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  राष्ट्रीय लोक अदालत एवं एनआई एक्ट विशेष लोक अदालत की तैयारियां तेज, समीक्षा बैठक आयोजित

    July 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group