Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: तीन दिनों तक चले कोल्हान क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट का हुआ भव्य समापन, जमशेदपुर की टीम बनी ओवरऑल चैंपियन
    Breaking News

    Jamshedpur: तीन दिनों तक चले कोल्हान क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट का हुआ भव्य समापन, जमशेदपुर की टीम बनी ओवरऑल चैंपियन

    News DeskBy News DeskAugust 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना में स्थित सभागार में आयोजित तीन दिवसीय कोल्हान क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट का शुक्रवार को भव्य समापन हुआ. समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कोल्हान आइजी मनोज कौशिक शामिल हुए, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर कोल्हान डीआइजी अनुरंजन किस्पोट्टा, जमशेदपुर एसएसपी, चाईबासा व सरायकेला के एसपी मौजूद रहे.इस मौके पर तीन दिनों तक चले प्रतिस्पर्धात्मक कार्यक्रम में जमशेदपुर पुलिस टीम ओवरऑल चैंपियन रही. अतिथियों ने विजेता टीम को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया. वहीं, अपराध अनुसंधान के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को भी पुरस्कृत किया गया. आयोजन के दौरान कुल 10 तरह की श्रेणियों में 6 प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं, जिनमें पुलिसकर्मियों ने अपनी दक्षता, त्वरित निर्णय क्षमता और अनुसंधान कौशल का प्रदर्शन किया.

    अपने संबोधन में मुख्य अतिथि आइजी मनोज कौशिक ने कहा कि अपराध अनुसंधान की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए एक विशेष प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने की दिशा में काम किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि अपराधी लगातार नए-नए तरीकों से आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, जो पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण है. ऐसे में पुलिस पदाधिकारियों को समय-समय पर विशेष प्रशिक्षण देना और तकनीकी ज्ञान से लैस करना आवश्यक है.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    उन्होंने विशेष रूप से साइबर अपराध का जिक्र करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में अनुसंधान का दायरा बढ़ाना बेहद जरूरी है. साइबर क्राइम के मामलों में सतर्कता और त्वरित कार्रवाई पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए. आइजी ने सभी प्रतिभागी पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के उत्साह, मेहनत और प्रदर्शन की सराहना की.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur team became the overall champion Jamshedpur: The three-day long Kolhan Regional Police Duty Meet concluded with a grand ceremony Jamshedpur: तीन दिनों तक चले कोल्हान क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट का हुआ भव्य समापन जमशेदपुर की टीम बनी ओवरऑल चैंपियन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group