Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू 931 करोड़ से ज़्यादा की संपत्ति, जाने किस CM के पास कितनी दौलत
    Breaking News

    आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू 931 करोड़ से ज़्यादा की संपत्ति, जाने किस CM के पास कितनी दौलत

    News DeskBy News DeskAugust 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    नई दिल्‍ली: भारत के 27 राज्य विधानसभाओं और 3 केंद्रशासित प्रदेशों के मौजूदा मुख्यमंत्रियों के पास कुल 1632 करोड़ की संपत्ति है. देश में 2 मुख्‍यमंत्री ऐसे भी हैं, जो अरबपति हैं. क्‍या आप जानते हैं कि देशभर के राज्‍यों के 30 मुख्‍यमंत्री कितनी संपत्ति के मालिक है? देश का सबसे अमीर मुख्‍यमंत्री कौन है? एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और नेशनल इलेक्शन वॉच ने देश भर के सभी 30 मौजूदा मुख्यमंत्रियों के राज्य विधानसभाओं और केंद्र शासित प्रदेशों में दिए गए स्व-शपथपत्रों (self-sworn affidavits) के आधार पर तैयार अपनी ताज़ा रिपोर्ट में कई अहम खुलासे किये हैं.

    देश के सबसे अमीर मुख्‍यमंत्री 

    एडीआर ने अपनी ताज़ा रिपोर्ट, ‘भारत के 27 राज्य विधानसभाओं और 3 केंद्रशासित प्रदेशों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों का विश्लेषण 2025’ में खुलासा किया है कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू 931 करोड़ से ज़्यादा की संपत्ति (assets) के साथ देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं, जबकि अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेमा खांडू 332 करोड़ की संपत्ति के साथ दूसरे सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं!

    NEET Protest: PM मोदी के आग्रह के बाद केंद्रीय मंत्री नड्डा और जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद समाप्त किया अनशन

    सबसे कम संपत्ति किस मुख्‍यमंत्री के पास?

    एडीआर के मुताबिक, यह डेटा मुख्यमंत्रियों द्वारा अपने पिछले चुनाव लड़ने से पहले दायर किए गए हलफनामों से लिया गया है. सबसे अमीर मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया 51 करोड़ की संपत्ति के साथ तीसरे सबसे अमीर हैं. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास सिर्फ 15 लाख की संपत्ति है और वो देश में सबसे कम संपत्ति वाली मुख्यमंत्री हैं.

    Jamshedpur: सीतारामडेरा में एल्युमिनियम शीट लदा ट्रक पलटा, सड़क पर बिखरा सामान, घंटों प्रभावित रहा आवागमन

    एडीआर ने अपने विश्लेषण में पाया है कि राज्य विधानसभाओं और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों की औसत संपत्ति 54.42 करोड़ रुपये है. इन 30 मुख्यमंत्रियों में से 2 (7%) अरबपति हैं, जबकि 30 मुख्यमंत्रियों की कुल संपत्ति 1,632 करोड़ रुपये है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Andhra Pradesh Chief Minister Chandrababu Naidu is the richest CM with assets worth more than 931 crores know which CM has how much wealth
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    NEET Protest: PM मोदी के आग्रह के बाद केंद्रीय मंत्री नड्डा और जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद समाप्त किया अनशन

    July 24, 2026

    Jamshedpur: सीतारामडेरा में एल्युमिनियम शीट लदा ट्रक पलटा, सड़क पर बिखरा सामान, घंटों प्रभावित रहा आवागमन

    July 24, 2026

    Jharkhand Teacher Vacancy: 7,299 सहायक आचार्य पदों पर होगी भर्ती, 31 जुलाई से आवेदन का मौका

    July 24, 2026
    Recent Post

    NEET Protest: PM मोदी के आग्रह के बाद केंद्रीय मंत्री नड्डा और जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद समाप्त किया अनशन

    July 24, 2026

    Jamshedpur: सीतारामडेरा में एल्युमिनियम शीट लदा ट्रक पलटा, सड़क पर बिखरा सामान, घंटों प्रभावित रहा आवागमन

    July 24, 2026

    Jharkhand Teacher Vacancy: 7,299 सहायक आचार्य पदों पर होगी भर्ती, 31 जुलाई से आवेदन का मौका

    July 24, 2026

    Jamshedpur: कदमा में बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला के गले से झपटी सोने की चेन

    July 24, 2026

    Jharkhand: JPSC के पूर्व अध्यक्ष एलबी खियांग्ते के ठिकाने पर CID का छापा, जांच जारी

    July 24, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group