Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: झारखंड की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए परमानेंट एजुकेशन नंबर अनिवार्य, फर्जी नामांकन पर रोक लगाने के लिए यह फैसला
    Breaking News

    Jharkhand: झारखंड की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए परमानेंट एजुकेशन नंबर अनिवार्य, फर्जी नामांकन पर रोक लगाने के लिए यह फैसला

    News DeskBy News DeskAugust 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए परमानेंट एजुकेशन नंबर (पैन) को अनिवार्य कर दिया गया है. इस संबंध में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है. जैक सचिव को भेजे गए पत्र में निर्देश दिया गया है कि वर्ष 2026 में 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा से ही इसे पूर्ण रूप से लागू कर दिया जाये. ‘पैन’ के अलावा छात्रों को स्कूलों का यू-डाइस प्लस कोड को भी अनिवार्य कर दिया गया है. यह व्यवस्था छात्रों के डेटा की सटीकता सुनिश्चित करने और फर्जी नामांकन पर रोक लगाने के लिए लागू की जा रही है. इससे छात्रों की सही जानकारी स्कूल स्तर पर उपलब्ध होगी.

    वहीं, अलग-अलग प्लेटफार्म पर एकीकृत छात्र डाटाबेस तैयार किया जा सकेगा। परीक्षा संबंधी डेटा अधिक विश्वसनीय होगा. फर्जी नामांकन के पंजीकरण को प्रतिबंधित किया जा सकेगा.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    प्राइमरी के स्तर से जेनरेट हो रहा ‘पैन’
    झारखंड में प्राइमरी स्कूल से अपार आइडी के साथ ‘पैन’ जेनरेट हो जा रहा है. पंजीकृत कक्षा एक से 12 तक के सभी छात्र-छात्राओं की परमानेंट एजुकेशन नंबर (पैन) बनाया जाने लगा है. यू-डायस पोर्टल पर छात्र-छात्राओं का विवरण अपलोड किया जाएगा, जिसमें छात्र का नाम, पिता, माता का नाम, जन्मतिथि, आधार नंबर, अभिभावक व विद्यार्थी का बैंक खाता, कक्षा, सेक्शन सहित अन्य जरूरी सूचनाएं शामिल रहेंगी.
    छात्र-छात्राओं का यू-डायस पोर्टल पर विवरण अपलोड होने के बाद परमानेंट एजुकेशनल नंबर (पैन) जारी हो जाएगा. इससे किसी भी विद्यार्थी का यू-डायस कोड व पेन नंबर से विवरण देखा जा सकेगा.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand: Permanent education number is mandatory for students appearing in Jharkhand Jharkhand: झारखंड की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए परमानेंट एजुकेशन नंबर अनिवार्य फर्जी नामांकन पर रोक लगाने के लिए यह फैसला
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group