Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»ग्राहकों की जानकारी जालसाजों को देते थे बंधन बैंक के पांच कर्मचारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
    Breaking News

    ग्राहकों की जानकारी जालसाजों को देते थे बंधन बैंक के पांच कर्मचारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskAugust 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    कोलकाता. पश्चिम बंगाल साइबर अपराध शाखा ने ग्राहकों की जानकारी साइबर ठगों को बेचने के आरोप में कोलकाता स्थित निजी क्षेत्र के बंधन बैंक के पांच वरिष्ठ अधिकारियों को गिरफ्तार किया है. शनिवार को पुलिस अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी. साइबर अपराध शाखा को 2.5 करोड़ रुपये की साइबर धोखाधड़ी की जांच में अधिकारियों की संलिप्तता के बारे में पता चला. गिरफ्तार किए गए लोगों में झारखंड की हजारीबाग शाखा के मुख्य जोखिम अधिकारी (सीआरओ), जामताड़ा शाखा के सीआरओ, धनबाद की सरायढेला शाखा के बिक्री प्रबंधक, कोलकाता की मेटियाब्रुज शाखा के सीआरओ और बिक्री प्रबंधक शामिल हैं.

    23 जुलाई को बंधन बैंक की ओर से कोलकाता के बिधाननगर थाने में साइबर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई गई थी. पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार किए गए लोग कोर बैं¨कग सिस्टम से जानकारी इकट्ठा कर साइबर ठगों को मुहैया कराते थे. इसके अलावा ये ग्राहकों को वाट्सएप, एसएमएस या कॉल करके उनकी केवाईसी अधूरी बताकर और जानकारी मांगते थे. ग्राहकों को फिक्स्ड डिपाजिट, बीमा पॉलिसी का लालच दिया जाता था. इस तरह से उन्होंने कई ग्राहकों की गुप्त जानकारी एकत्रित की.

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    साइबर अपराध शाखा को जांच के दौरान एक के बाद एक सनसनीखेज जानकारी मिली. उसके आधार पर पिछले कुछ दिनों में इन अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया.

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Five employees of Bandhan Bank used to give customer information to fraudsters police arrested them
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group