Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Champai Soren : पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन रांची आवास में हाउस अरेस्ट, घर के बाहर पुलिस बल तैनात, रिम्स-2 की भूमि को लेकर विरोध प्रदर्शन से पहले प्रशासन की कार्रवाई
    Breaking News

    Champai Soren : पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन रांची आवास में हाउस अरेस्ट, घर के बाहर पुलिस बल तैनात, रिम्स-2 की भूमि को लेकर विरोध प्रदर्शन से पहले प्रशासन की कार्रवाई

    News DeskBy News DeskAugust 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • चंपाई सोरेन बोले-भूमि अधिग्रहण के मुद्दे पर आदिवासियों के विरोध प्रदर्शन का समर्थन करने पर मुझे नजरबंद करना अलोकतांत्रिक है

    Ranchi. पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को रविवार सुबह उनके रांची स्थित आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया है. यह कार्रवाई सदर डीएसपी की अगुवाई में की गई. बताया जा रहा है कि चंपाई सोरेन रविवार को नगड़ी में चल रहे रिम्स-2 जमीन विवाद को लेकर हल चलाने और प्रदर्शन में शामिल होने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही उन्हें घर में नजरबंद कर दिया गया. प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाते हुए उनके आवास के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया. चंपई सोरेन ने आरोप लगाए हैं कि उन्हें घर से बाहर जाने से रोका गया है.
    इस पर चंपाई सोरेन ने कहा कि भूमि अधिग्रहण के मुद्दे पर आदिवासियों के विरोध प्रदर्शन का समर्थन करने पर मुझे नजरबंद करना अलोकतांत्रिक है. इसके अलावा, उनके बेटे बाबूलाल सोरेन को भी पुलिस ने डिटेन कर लिया है. बाबूलाल सोरेन भी इसी प्रदर्शन में भाग लेने रांची जा रहे थे. बाबूलाल सोरेन को तमाड़ में डिटेन किया गया. सोरेन ने 19 अगस्त को संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि सरकार द्वारा जबरन भूमि अधिग्रहण किया गया है और क्षेत्र में सुरक्षा बाड़ लगाकर किसानों को अपनी जमीन पर खेती करने से रोका जा रहा है.

    चंपाई सोरेन के विरोध प्रदर्शन को लेकर निषेधाज्ञा
    रांची में करोड़ों रुपये की स्वास्थ्य परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण के मुद्दे पर आदिवासी संगठनों के विरोध प्रदर्शन से एक दिन पहले प्रशासन ने शनिवार को निषेधाज्ञा लागू कर दी और राज्य की राजधानी के नगड़ी इलाके में सार्वजनिक सभा पर प्रतिबंध लगा दिया. किसानों, भूमि मालिकों और 20 से अधिक आदिवासी समूहों ने रविवार को उस स्थल पर ‘हल जोतो, रोपा रोपो’ विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है, जहां एक हजार करोड़ रुपये की रिम्स 2 अस्पताल परियोजना प्रस्तावित है. राज्य के प्रमुख स्वास्थ्य सुविधा केंद्र राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के विस्तार को रिम्स 2 नाम दिया गया है.

    Jharkhand Sarkar: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने DGP से ‘नाराज’ होकर सरकारी सुरक्षा और गाड़ियां लौटायीं, ये बतायी वजह?

    झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन ने भी आंदोलन में शामिल होने की घोषणा की है. रांची प्रशासन द्वारा शनिवार को जारी एक बयान के अनुसार, ‘‘कांके के नगड़ी मौजा में प्रस्तावित रिम्स-2 स्थल के लिए सीमांकन और सुरक्षा बाड़ लगाने का काम पूरा हो गया है. यह समझा जा रहा है कि स्थल पर भीड़ जमा हो सकती है और कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बाड़ वाले क्षेत्र में घुसकर कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश की संभावना भी है.’

    MLA Extortion Call : विधायक को गैंगस्टर प्रिंस खान ने फ़ोन कर धमकाया, मांगी रंगदारी, शिकायत दर्ज

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    administration action before protest over RIMS-2 land Champai Soren : पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन रांची आवास में हाउस अरेस्ट Champai Soren: Former Chief Minister Champai Soren under house arrest in Ranchi residence police force deployed outside the house घर के बाहर पुलिस बल तैनात रिम्स-2 की भूमि को लेकर विरोध प्रदर्शन से पहले प्रशासन की कार्रवाई
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Sarkar: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने DGP से ‘नाराज’ होकर सरकारी सुरक्षा और गाड़ियां लौटायीं, ये बतायी वजह?

    July 4, 2026

    MLA Extortion Call : विधायक को गैंगस्टर प्रिंस खान ने फ़ोन कर धमकाया, मांगी रंगदारी, शिकायत दर्ज

    July 4, 2026

    Weather Alert: IMD ने शनिवार से झारखंड के कई इलाकों में अगले चार दिनों बारिश का अनुमान जताया, ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    July 4, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Sarkar: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने DGP से ‘नाराज’ होकर सरकारी सुरक्षा और गाड़ियां लौटायीं, ये बतायी वजह?

    July 4, 2026

    MLA Extortion Call : विधायक को गैंगस्टर प्रिंस खान ने फ़ोन कर धमकाया, मांगी रंगदारी, शिकायत दर्ज

    July 4, 2026

    Weather Alert: IMD ने शनिवार से झारखंड के कई इलाकों में अगले चार दिनों बारिश का अनुमान जताया, ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    July 4, 2026

    Jamshedpur: सोनारी आशियाना गार्डन के शिखर अग्रवाल अमेरिका में आयोजित प्रतिष्ठित ‘सेल 250’ में होंगे शामिल

    July 4, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा में बढ़ती चोरी एवं नशाखोरी पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता,थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

    July 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group