Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: सोनोग्राफी केन्द्रों को भ्रूण लिंग जांच जैसी गैरकानूनी गतिविधियों पर रोक लगाने के निर्देश, PC & PNDT ACT के अनुपालन नहीं करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
    Breaking News

    Jamshedpur: सोनोग्राफी केन्द्रों को भ्रूण लिंग जांच जैसी गैरकानूनी गतिविधियों पर रोक लगाने के निर्देश, PC & PNDT ACT के अनुपालन नहीं करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

    News DeskBy News DeskAugust 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में PC & PNDT ACT के जिला में अनुपालन संबंधी समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में पंजीकृत सोनोग्राफी केन्द्रों के कार्य संचालन, नियमों के अनुपालन और लंबित आवेदनों पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में नये मशीन/बाय-बैक इंस्टॉलेशन, नये पंजीकरण, डॉक्टरों के नाम जोड़े जाने, केन्द्रों के स्थान परिवर्तन, लंबित आवेदनों के निष्पादन आदि पर विमर्श किया गया. उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सभी आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने और जिन केन्द्रों ने नवीकरण या नये पंजीकरण के लिए आवेदन किया है, उनका सत्यापन शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया.

    उपायुक्त ने कहा कि PC & PNDT ACT का मुख्य उद्देश्य लिंग चयन और भ्रूण लिंग जांच जैसी गैरकानूनी गतिविधियों पर रोक लगाना है. उन्होंने सभी सोनोग्राफी केन्द्रों के लिए स्पष्ट निर्देश दिया कि एक्ट के प्रावधानों का कड़ाई से पालन करें, रजिस्टर एवं ऑनलाइन एंट्री समय पर करें, किसी भी प्रकार की लापरवाही पायी जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

    Jamshedpur News: जुगसलाई ओवरब्रिज की खराब लाइटें ठीक हों: अनिल मोदी 

    बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि पंजीकृत केन्द्रों के नियमित निरीक्षण किए जाएं और यदि कहीं नियम उल्लंघन की शिकायत या संदेह हो तो जांच कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उपायुक्त ने संबंधित चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जागरूकता गतिविधियों पर भी जोर दें, ताकि आमजन में भ्रूण लिंग जांच पर प्रतिबंध और कन्या भ्रूण हत्या रोकने के संदेश को व्यापक स्तर पर पहुंचाया जा सके. बैठक में सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, एसीएमओ, डीटीओ, डीआरसीएचओ समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे.

    Seraikella-Kharsawan:  सुदूरवर्ती पीवीटीजी बहुल गांवों में पहुंचे उपायुक्त, विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सत्यापन कार्य का किया निरीक्षण

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: Sonography centres instructed to stop illegal activities like fetal sex determination Jamshedpur: सोनोग्राफी केन्द्रों को भ्रूण लिंग जांच जैसी गैरकानूनी गतिविधियों पर रोक लगाने के निर्देश PC & PNDT ACT के अनुपालन नहीं करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी warning of strict action for not complying with PC & PNDT Act
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: जुगसलाई ओवरब्रिज की खराब लाइटें ठीक हों: अनिल मोदी 

    July 6, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  सुदूरवर्ती पीवीटीजी बहुल गांवों में पहुंचे उपायुक्त, विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सत्यापन कार्य का किया निरीक्षण

    July 6, 2026

    Seraikella-Kharsawan: विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई से 10 अगस्त तक जिले में चलेगा परिवार नियोजन पखवाड़ा, तैयारियों को लेकर समन्वय बैठक

    July 6, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: जुगसलाई ओवरब्रिज की खराब लाइटें ठीक हों: अनिल मोदी 

    July 6, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  सुदूरवर्ती पीवीटीजी बहुल गांवों में पहुंचे उपायुक्त, विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सत्यापन कार्य का किया निरीक्षण

    July 6, 2026

    Seraikella-Kharsawan: विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई से 10 अगस्त तक जिले में चलेगा परिवार नियोजन पखवाड़ा, तैयारियों को लेकर समन्वय बैठक

    July 6, 2026

    Seraikella-Kharsawan: राजनगर पुलिस का विशेष जांच अभियान, वाहनों व संदिग्धों की सघन जांच

    July 6, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  राष्ट्रीय लोक अदालत एवं एनआई एक्ट विशेष लोक अदालत की तैयारियां तेज, समीक्षा बैठक आयोजित

    July 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group