Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Ghatsila: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, मतदान केन्द्रों और मतदाता सूची पर की चर्चा, ये दिये निर्देश
    Breaking News

    Ghatsila: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, मतदान केन्द्रों और मतदाता सूची पर की चर्चा, ये दिये निर्देश

    News DeskBy News DeskAugust 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ghatsila. घाटशिला के अनुमंडल कार्यालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई. बैठक में मुख्य रूप से घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर मतदाताओं के अनुपात में मतदान केन्द्रों का रेशनलाइजेशन (यथोचित पुनर्गठन), त्रुटिरहित मतदाता सूची का निर्माण एवं संबंधित विषयों पर चर्चा की गई. दरअसल, रामदास सोरेन के निधन के बाद यहां उपचुनाव कराया जाना है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए राजनीतिक दलों की भागीदारी और सहयोग अत्यंत आवश्यक है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक मतदान केन्द्र की दूरी, भौगोलिक स्थिति, पहुंच मार्ग, मतदाताओं की सुविधा, मतदान भवन/केन्द्रों की स्थिति, दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों के अनुकूल व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए रेशनलाइजेशन की प्रक्रिया की जाती है.

    इस प्रक्रिया का उद्देश्य है कि कोई भी मतदाता मतदान से वंचित न रहे और उन्हें न्यूनतम दूरी तय कर मतदान केन्द्र तक पहुँचने की सुविधा मिले. सभी एईआरओ को निर्देश दिया गया कि संभावित विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदान केन्द्रों में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं का ऑडिट कर लें, मतदान कर्मियों, अर्धसैनिक बलों के आवासन के लिए सभी जरूरी बातों का ध्यान रखें.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    साथ ही त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने पर विशेष बल दिया गया. उन्होने ईआरओ एवं एईआरओ को निर्देशित किया कि मतदाता सूची के निर्माण में विशेष सावधानी बरतें। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की रीढ़ है, अतः इसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि नहीं होनी चाहिए. उन्होंने सभी दलों से अपील की वे मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के दौरान सक्रिय सहयोग करें, नए योग्य मतदाताओं का नाम जोड़ने और मृतक/स्थानांतरित व्यक्तियों का नाम विलोपित करने में प्रशासन को सूचना उपलब्ध कराएं.

    इस क्रम में उपायुक्त ने अनुमंडल कार्यालय परिसर में बीएलओ द्वारा किए जा रहे जिओ फेंसिग कार्य का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । उक्त बिंदुओं पर मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य के राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ भी जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में बैठक कर मतदान केन्द्रों का रेशनलाइजेशन और त्रुटिरहित मतदाता सूची निर्माण में सहयोग की बात कही। बैठक में मौजूद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी अपने सुझाव दिए और प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया. इस दौरान ईआरओ/एईआरओ तथा निर्वाचन शाखा के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    discussed polling centers and voter list Ghatsila: District Election Officer held a meeting with representatives of political parties regarding Ghatsila assembly by-election Ghatsila: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक मतदान केन्द्रों और मतदाता सूची पर की चर्चा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group