Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»झारखंड में कोचिंग संस्थानों पर कसेगा शिकंजा, विधानसभा में पास हुआ विधेयक 2025
    Headlines

    झारखंड में कोचिंग संस्थानों पर कसेगा शिकंजा, विधानसभा में पास हुआ विधेयक 2025

    News DeskBy News DeskAugust 26, 2025Updated:August 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi : झारखंड सरकार ने राज्य में अनियंत्रित रूप से बढ़ते कोचिंग संस्थानों पर लगाम लगाने और छात्रों की सुरक्षा, फीस नियंत्रण और शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए बड़ा कदम उठाया है. झारखंड विधानसभा में ‘झारखंड कोचिंग सेंटर (नियंत्रण एवं विनियमन) विधेयक 2025’ को पारित कर दिया गया.

    छात्रों की आत्महत्या की बढ़ती घटनाएं, कोचिंग संस्थानों में बुनियादी सुविधाओं की कमी, मनमानी फीस वसूली और कई अन्य गड़बड़ियों को देखते हुए यह कानून लाया गया है. राज्य में करीब 5 लाख से ज्यादा छात्र कोचिंग संस्थानों में पढ़ाई करते हैं, जिन्हें इस कानून का सीधा लाभ मिलेगा.

    क्या होंगे कानून के मुख्य प्रावधान?

    • 50 से अधिक छात्रों को पढ़ाने वाले सभी कोचिंग सेंटरों को पंजीकरण अनिवार्य होगा.
    • जिला स्तर पर उपायुक्त की अध्यक्षता में रेगुलेटरी कमेटी और राज्य स्तर पर राज्य नियामक प्राधिकरण का गठन किया जाएगा.
    • कोचिंग सेंटर को खोलने के लिए आधारभूत संरचना, फीस संरचना, पाठ्यक्रम, शुल्क वापसी नीति जैसी पूरी जानकारी देनी होगी.
    • आवेदन के साथ देना होगा यह शपथ पत्र कि ट्यूटर कम से कम स्नातक हों और आपराधिक मामले में दोषी न हों.
    • बिना आवेदन या स्वीकृति के संचालित कोचिंग संस्थान पर 5 लाख तक का जुर्माना, दोबारा उल्लंघन पर 10 लाख रुपये का दंड लगाया जा सकेगा.
    • गंभीर वित्तीय या प्रशासनिक गड़बड़ियों पर संस्थान को 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट किया जा सकेगा.

    छात्रों की सुरक्षा भी होगी सुनिश्चित

    Jharkhand: कांग्रेस और भाजपा के समर्थकों जमकर मारपीट, एक-दूसरे पर पत्थर और अंडे फेंके, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई लोग हुए जख्मी, घायलों में पुलिसकर्मी और पत्रकार भी शामिल

    • कोचिंग से जुड़े छात्रावासों में पुलिस की नियमित गश्ती होगी.
    • छात्रों या अभिभावकों की शिकायतों के लिए ब्लॉक और जिला स्तर पर शिकायत निवारण प्रकोष्ठ बनेगा.
    • सभी शिकायतों का डिजिटल और भौतिक रिकॉर्ड रखा जाएगा.
    • दोनों पक्षों की सुनवाई कर 45 दिन में निपटारा करना अनिवार्य होगा.
    • फ्रेंचाइजी और मल्टी-ब्रांच कोचिंग सेंटरों के लिए नियम
    • हर ब्रांच को अलग-अलग पंजीकरण कराना होगा.
    • फ्रेंचाइजर को भी नियमों के तहत आवेदन देना होगा.
    • कोचिंग सेंटरों को वेबसाइट या पोर्टल पर पूरा डाटा अपडेट रखना होगा.

    क्या कहा मंत्री ने?

    उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने विधेयक को सदन में पेश किया. भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने इसे प्रवर समिति को भेजने का सुझाव दिया, लेकिन सदन ने ध्वनि मत से यह प्रस्ताव खारिज कर दिया. हालांकि विपक्ष ने विधेयक के प्रावधानों का विरोध नहीं किया.

    अंतिम फैसला राज्यपाल की मंजूरी के बाद

    SBI Scholarship: 25,707 छात्रों को मिलेगी 15 लाख तक की छात्रवृत्ति, एसबीआई फाउंडेशन ने ‘प्लैटिनम जुबली आशा स्कॉलरशिप-2026’ शुरू की, आवेदन चार सितंबर तक किए जा सकेंगे

    अब विधेयक राज्यपाल की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा. स्वीकृति मिलते ही यह कानून प्रभावी हो जाएगा और झारखंड भी उन राज्यों की सूची में शामिल हो जाएगा, जहां कोचिंग संस्थानों के लिए रेगुलेशन कानून है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bill 2025 passed in the Assembly Coaching institutes will be tightened in Jharkhand RAJDHANI KI KHABAR RAJNITI KI KHABAR Ranchi news झारखंड की खबर रांची न्यूज राजधानी की खबरें
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: कांग्रेस और भाजपा के समर्थकों जमकर मारपीट, एक-दूसरे पर पत्थर और अंडे फेंके, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई लोग हुए जख्मी, घायलों में पुलिसकर्मी और पत्रकार भी शामिल

    July 23, 2026

    SBI Scholarship: 25,707 छात्रों को मिलेगी 15 लाख तक की छात्रवृत्ति, एसबीआई फाउंडेशन ने ‘प्लैटिनम जुबली आशा स्कॉलरशिप-2026’ शुरू की, आवेदन चार सितंबर तक किए जा सकेंगे

    July 23, 2026

    Jamahedpur. बागबेड़ा डीबी रोड में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने कहर बरपाया, कई को रौंदा, हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल

    July 23, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: कांग्रेस और भाजपा के समर्थकों जमकर मारपीट, एक-दूसरे पर पत्थर और अंडे फेंके, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई लोग हुए जख्मी, घायलों में पुलिसकर्मी और पत्रकार भी शामिल

    July 23, 2026

    SBI Scholarship: 25,707 छात्रों को मिलेगी 15 लाख तक की छात्रवृत्ति, एसबीआई फाउंडेशन ने ‘प्लैटिनम जुबली आशा स्कॉलरशिप-2026’ शुरू की, आवेदन चार सितंबर तक किए जा सकेंगे

    July 23, 2026

    Jamahedpur. बागबेड़ा डीबी रोड में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने कहर बरपाया, कई को रौंदा, हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल

    July 23, 2026

    JPSC Dicision: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 समेत सभी प्रस्तावित परीक्षाओं पर अगले आदेश तक लगी रोक

    July 23, 2026

    Railway: लोको पायलट की सूझबूझ से ट्रेन दुर्घटना टली, रेल पटरी पर रखा था लोहे का पाइप, इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी ट्रेन

    July 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group