Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में लेबर रूम में आग, टली बड़ी अनहोनी
    Headlines

    हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में लेबर रूम में आग, टली बड़ी अनहोनी

    News DeskBy News DeskAugust 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Hazaribagh : शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मंगलवार देर रात एक बड़ी दुर्घटना टल गई. देर रात लेबर रूम में अचानक आग लगने से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई. उस समय वार्ड में करीब 40 से 50 मरीज मौजूद थे. अचानक उठे धुएं और लपटों को देखकर मरीज और उनके परिजन घबरा गए और इधर-उधर भागने लगे.

    जांच के बाद सामने आया कि आग का कारण अस्पताल में मौजूद मरीज के परिजनों द्वारा मच्छर भगाने के लिए जलाई गई अगरबत्ती बनी. बताया गया कि अगरबत्ती से निकली चिनगारी ऑक्सीजन पाइप के संपर्क में आने से आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते पूरा वार्ड धुएं से भर गया.

    हालांकि, वहां मौजूद कर्मचारियों की तत्परता और परिजनों की सूझबूझ से बड़ी जनहानि टल गई. सभी मरीजों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया. कर्मचारियों ने फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग पर काबू पाया. इस बीच दमकल विभाग को भी सूचना दी गई, लेकिन उनके मौके पर पहुंचने से पहले ही आग नियंत्रित कर ली गई. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई और न ही कोई बड़ा नुकसान हुआ.

    Jamshedpur: गोवंश की चोरी पर जुगसलाई में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प; बेकाबू भीड़ पर पुलिस का लाठीचार्ज, हवाई फायरिंग

    घटना की जानकारी मिलते ही सांसद मनीष जायसवाल के प्रतिनिधि रंजन चौधरी अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही पर नाराजगी जताई और कहा कि अगर समय पर कर्मचारी सक्रिय नहीं होते तो बड़ा हादसा हो सकता था.

    अस्पताल प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि सुरक्षा उपायों को और मजबूत किया जाएगा. साथ ही स्टाफ को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए विशेष प्रशिक्षण देने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए नए दिशा-निर्देश जारी करने की बात कही गई.

    Adityapur: गम्हरिया में टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग रापचा के समीप ट्रक पलटा, सड़क पर बिखर गए 50 से अधिक गैस सिलेंडर

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    a major mishap averted Fire in the labor room of Hazaribagh's Sheikh Bhikhari Medical College
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: गोवंश की चोरी पर जुगसलाई में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प; बेकाबू भीड़ पर पुलिस का लाठीचार्ज, हवाई फायरिंग

    September 5, 2026

    Adityapur: गम्हरिया में टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग रापचा के समीप ट्रक पलटा, सड़क पर बिखर गए 50 से अधिक गैस सिलेंडर

    September 5, 2026

    Tata Sons की कंपनी टाटा रियल्टी ने गौरव जैन को एमडी एवं सीईओ नियुक्त किया

    September 5, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: गोवंश की चोरी पर जुगसलाई में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प; बेकाबू भीड़ पर पुलिस का लाठीचार्ज, हवाई फायरिंग

    September 5, 2026

    Adityapur: गम्हरिया में टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग रापचा के समीप ट्रक पलटा, सड़क पर बिखर गए 50 से अधिक गैस सिलेंडर

    September 5, 2026

    Tata Sons की कंपनी टाटा रियल्टी ने गौरव जैन को एमडी एवं सीईओ नियुक्त किया

    September 5, 2026

    Railway: टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस का मनोहरपुर स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव का शुभारंभ आज से

    September 5, 2026

    Krishna Janmashtami: राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कृष्ण जन्माष्टमी की दीं शुभकामनाएं

    September 5, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group