Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: ठाकुर निर्भय सिंह की स्मृति में 65वां रक्तदान शिविर, 214 यूनिट रक्त संग्रह
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: ठाकुर निर्भय सिंह की स्मृति में 65वां रक्तदान शिविर, 214 यूनिट रक्त संग्रह

News DeskBy News DeskNovember 22, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार, टाटानगर एवं नवयुग दल (युवा प्रकोष्ठ) की ओर से रविवार को भालूबासा सामुदायिक विकास केंद्र में 65वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। स्वर्गीय ठाकुर निर्भय सिंह की स्मृति में आयोजित इस शिविर में कुल 214 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। आयोजन के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ जरूरतमंद मरीजों की मदद का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू और स्वर्गीय ठाकुर निर्भय सिंह के जुड़वा भाई एवं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह अपने परिवार के साथ शामिल हुए। सभी ने निर्भय सिंह को श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

रक्तदान से बड़ा कोई मानव सेवा का कार्य नहीं : विद्युत वरण महतो

शिविर का उद्घाटन करते हुए सांसद विद्युत वरण महतो ने आयोजन समिति की सराहना की। उन्होंने कहा कि रक्तदान को महादान कहा जाता है, क्योंकि मानव रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प उपलब्ध नहीं है। एक व्यक्ति का रक्त किसी दुर्घटना में घायल मरीज, गंभीर बीमारी से जूझ रहे व्यक्ति या प्रसूता महिला की जान बचाने में मददगार हो सकता है।

उन्होंने युवाओं से नियमित रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि समाज के स्वस्थ नागरिकों को इस जिम्मेदारी के प्रति जागरूक होना चाहिए। महतो ने कहा कि स्वर्गीय ठाकुर निर्भय सिंह गरीबों और जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। उनकी स्मृति में रक्तदान शिविर आयोजित करना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

JAMSHEDPUR NEWS:बिष्टुपुर तुलसी भवन में धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह, 36 जोड़ों ने लिया भाग

सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते थे निर्भय सिंह

इस मौके पर ठाकुर प्यार सिंह धुरंधर सिंह क्लब के सदस्य वीरेंद्र सिंह ने बताया कि निर्भय सिंह हमेशा सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहते थे। काशीडीह दुर्गापूजा और रामनवमी के आयोजनों में वे प्रशासन के सहयोग से महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे। उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार के साथ भी निर्भय सिंह का गहरा जुड़ाव था और वे हमेशा सहयोग के लिए आगे रहते थे।

गौरतलब है कि 50 वर्षीय ठाकुर निर्भय सिंह का पिछले दिनों हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया था।

2006 से रक्तदान शिविर आयोजित कर रहा गायत्री परिवार

गायत्री परिवार की रूबी शर्मा ने बताया कि संगठन वर्ष 2006 से लगातार रक्तदान शिविर आयोजित कर रहा है। उन्होंने कहा कि अधिक रक्तदान कराने के लिए गायत्री परिवार को राज्य सरकार की ओर से सम्मानित भी किया जा चुका है। इस बार 65वां शिविर निर्भय सिंह की स्मृति को समर्पित किया गया।

JAMSHEDPUR NEWS: कोल्हान में 30 हजार हितचिंतक सदस्य बनाने का विहिप का लक्ष्य, 22 नवंबर से महाअभियान शुरू

शिविर में रक्तदान करने वाले वंशी लाल शर्मा, मोहित नायक और विवेकानंद ओझा ने कहा कि वे नियमित रूप से रक्तदान करते हैं। उनके अनुसार, रक्तदान के प्रति लोगों में फैली भ्रांतियों को दूर करना जरूरी है। जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में रक्त का योगदान महत्वपूर्ण है।

आयोजकों ने रक्तदान करने वाले सभी लोगों और सहयोगियों के प्रति आभार जताया। शिविर में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी देखने को मिली।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS:बिष्टुपुर तुलसी भवन में धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह, 36 जोड़ों ने लिया भाग

November 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: कोल्हान में 30 हजार हितचिंतक सदस्य बनाने का विहिप का लक्ष्य, 22 नवंबर से महाअभियान शुरू

November 22, 2026

Jamshedpur: टाटा मोटर्सकर्मी की मौत मामले में स्थायी नौकरी पर अड़े परिजन, आठ महीने से वेतन नहीं मिलने, ड्यूटी के दौरान दुर्घटना को IOD दर्ज नहीं करने पर उठाए सवाल, जानें पूरा मामला?

November 22, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS:बिष्टुपुर तुलसी भवन में धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह, 36 जोड़ों ने लिया भाग

November 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: ठाकुर निर्भय सिंह की स्मृति में 65वां रक्तदान शिविर, 214 यूनिट रक्त संग्रह

November 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: कोल्हान में 30 हजार हितचिंतक सदस्य बनाने का विहिप का लक्ष्य, 22 नवंबर से महाअभियान शुरू

November 22, 2026

Jamshedpur: टाटा मोटर्सकर्मी की मौत मामले में स्थायी नौकरी पर अड़े परिजन, आठ महीने से वेतन नहीं मिलने, ड्यूटी के दौरान दुर्घटना को IOD दर्ज नहीं करने पर उठाए सवाल, जानें पूरा मामला?

November 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: डॉक्टरों के बीच पहली बार टेबल टेनिस टूर्नामेंट, डॉ. समीर वूली, डॉ. संजीता और डॉ. विभूति भूषण बने चैंपियन

November 22, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group