Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»झारखंड के दो मंत्रियों को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी, ’24 घंटे में उड़ा दूंगा’, जानें पूरा मामला
    Crime

    झारखंड के दो मंत्रियों को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी, ’24 घंटे में उड़ा दूंगा’, जानें पूरा मामला

    News DeskBy News DeskAugust 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची. खुद को कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताने वाले एक युवक ने झारखंड सरकार के दो मंत्रियों को जान से मारने की धमकी दी है. स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को यह धमकी युवक ने एक वीडियो के जरिए दी है, जिसे सोशल मीडिया पर साझा किया गया है. गिरिडीह का निवासी बताया जा रहा यह युवक. वीडियो में 24 घंटे के भीतर दोनों नेताओं को उड़ाने की बात कर रहा है.

    इस वीडियो के सामने आने के बाद झारखंड पुलिस को इसकी शिकायत दर्ज कराई गई है. मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. वीडियो में युवक दावा कर रहा है कि कुछ लोगों द्वारा उसके साथ की गई मारपीट और धमकी के कारण वह यह कदम उठा रहा है. उसने यह भी कहा कि उसने अपने परिवार से संबंध तोड़ लिए हैं और इस धमकी की जिम्मेदारी उसी की होगी.

    युवक का कहना है कि यह मामला जमीन और धर्म दोनों से जुड़ा है. वीडियो में युवक की पहचान और उसके दावों की पुष्टि के लिए पुलिस जांच कर रही है. हाई प्रोफाइल नाम जुड़े होने से इस आपराधिक धमकी पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है. इसके पीछे की असली वजह युवक की गिरफ्तारी के बाद ही मालूम चल पाएगा. वीडियो में युवक का गुस्सा इरफान अंसारी पर ज्यादा दिख रहा है, वजह निजी बता रहा है, जिसे वह सार्वजनिक तौर पर शेयर नहीं करने की बात कर रहा है.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    गिरिडीह पुलिस के अनुसार धमकी देनेवाला गिरिडीह का ही है. विश्नोई गिरोह से कनेक्शन की भी जांच हो रही है. धमकी देने वाला युवक अंकित कुमार मिश्रा गिरिडीह के बाभनटोली झगरी का रहने वाला बताया जा रहा है. युवक ने स्वयं यह वीडियो बिहार के जमुई से जारी कराया है. जारी वीडियो में कहा है कि नगर विकास मंत्री के कुछ लोगों ने जमीन के मामले में उसकी पिटाई की थी. वह केवल तब शांत होगा, जब उससे माफी मांगी जाएगी. स्वास्थ्य मंत्री से दुश्मनी व्यक्तिगत कारणों से बताई गई.

    इस मामले में गिरिडीह सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से इस प्रकार की धमकी देने का मामला संज्ञान में आया है. पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए अलग-अलग बिंदुओं पर जांच की जा रही है. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    'I will blow you up in 24 hours' know the whole matter RAJDHANI KI KHABAR Ranchi news Two Jharkhand ministers threatened in the name of Lawrence Bishnoi gang अपराध क्राइम झारखंड की खबर रांची न्यूज राजधानी की खबरें
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026
    Recent Post

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group