Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»टाटानगर से जम्मूतवी जाने वाली ट्रेन अचानक की गयी रद्द, यात्रियों को भारी परेशानी
Headlines

टाटानगर से जम्मूतवी जाने वाली ट्रेन अचानक की गयी रद्द, यात्रियों को भारी परेशानी

News DeskBy News DeskAugust 27, 2025Updated:August 28, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर. टाटानगर से जम्मूतवी के लिए चलने वाली महत्वपूर्ण यात्री गाड़ी टाटा-जम्मूतवी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 18101) को 27 अगस्त को रद्द कर दिया गया है. यह गाड़ी सामान्य रूप से टाटानगर से चलकर दो दिन की यात्रा के बाद 29 अगस्त को जम्मूतवी पहुंचती थी, लेकिन अब इसे परिचालन कारणों और मार्ग में आने वाली व्यावधानों के चलते पूरी तरह रद्द कर दिया गया है. इससे या‍त्रियों को काफी दिक्‍कतों का सामना करना पडेगा.

वहीं टाटानगर से जम्मू जाने वाले यात्रियों में इस निर्णय को लेकर भारी नाराज़गी देखी गई है. यह गाड़ी झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब और जम्मू-कश्मीर को जोड़ने वाली एक प्रमुख रेलसेवा मानी जाती है. इसमें हर यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं. इस ट्रेन का संचालन रद्द होने से न केवल पूर्वी भारत के यात्रियों को, बल्कि उत्तर भारत की ओर जाने वाले व्यापारियों, छात्रों और दर्शनार्थियों को भी खासा नुकसान उठाना पड़ा है.

केवल टाटानगर से ही नहीं, बल्कि देश के अन्य भागों से जम्मूतवी और वैष्णो देवी कटरा की ओर जाने वाली अनेक रेलगाड़ियों के संचालन को भी या तो रद्द कर दिया गया है या उन्हें उनके निर्धारित मार्ग से पहले ही समाप्त कर दिया गया है. उदाहरणस्वरूप, पूरी से जम्मूतवी जाने वाली ट्रेन को अमृतसर में ही समाप्त कर दिया गया, कोलकाता से चलने वाली गाड़ी को लुधियाना और सहारनपुर में, पुणे से चलने वाली गाड़ी को अंबाला में और अन्य कई गाड़ियों को नई दिल्ली, फिरोजपुर, पठानकोट, मुरादाबाद तथा सहारनपुर जैसे मध्यवर्ती स्टेशनों पर ही समाप्त कर दिया गया है.

Driving Licence बनवाना अब आसान नहीं! Online Exam में लाने होंगे 60 की जगह 75 प्रतिशत अंक, जानें और क्या बदलेगा नियम?

इसके अतिरिक्त, अजमेर से जम्मूतवी जाने वाली पूजा एक्सप्रेस, नई दिल्ली से चलने वाली श्रीशक्ति और राजधानी जैसी महत्वपूर्ण गाड़ियां पूरी तरह से रद्द कर दी गई हैं. दक्षिण भारत, पश्चिम बंगाल, गुजरात, राजस्थान, ओडिशा और महाराष्ट्र से चलने वाली कई गाड़ियों को मार्ग में ही रोकने का निर्णय लिया गया है.

रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे किसी भी रेल यात्रा की योजना बनाने से पहले अपनी गाड़ी की स्थिति की सही जानकारी अनिवार्य रूप से प्राप्त कर लें. रेल विभाग की आधिकारिक जालस्थल, नजदीकी आरक्षण केंद्र या ग्राहक सेवा केंद्र से संपर्क कर अद्यतन स्थिति जानी जा सकती है.

Share Market: सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 343.48 अंक चढ़कर 73,592.87 अंक पर और निफ्टी में भी 41.65 अंक की बढ़त

रेलवे ने असुविधा के लिए खेद प्रकट करते हुए यह स्पष्ट किया है कि यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा और सुचारु संचालन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे टिकट को रद्द करने की प्रक्रिया और वापसी धनराशि के लिए नियमानुसार ऑनलाइन अथवा संबंधित आरक्षण केंद्र पर संपर्क करें. साथ ही स्थिति सामान्य होने तक यात्रियों को वैकल्पिक यातायात साधनों का उपयोग करने की भी सलाह दी गई है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Driving Licence बनवाना अब आसान नहीं! Online Exam में लाने होंगे 60 की जगह 75 प्रतिशत अंक, जानें और क्या बदलेगा नियम?

October 23, 2026

Share Market: सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 343.48 अंक चढ़कर 73,592.87 अंक पर और निफ्टी में भी 41.65 अंक की बढ़त

October 23, 2026

Road Accident: NH 16 पर सड़क हादसे में दो उभरते युवा एथलीट की दर्दनाक मौत

October 23, 2026
Recent Post

Driving Licence बनवाना अब आसान नहीं! Online Exam में लाने होंगे 60 की जगह 75 प्रतिशत अंक, जानें और क्या बदलेगा नियम?

October 23, 2026

Share Market: सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 343.48 अंक चढ़कर 73,592.87 अंक पर और निफ्टी में भी 41.65 अंक की बढ़त

October 23, 2026

Road Accident: NH 16 पर सड़क हादसे में दो उभरते युवा एथलीट की दर्दनाक मौत

October 23, 2026

Jindal Stainless Q2 Result: जिंदल स्टेनलेस का दूसरी तिमाही में मुनाफा 11.1 प्रतिशत बढ़कर 898 करोड़ रुपये पर

October 23, 2026

JIO के IPO को दूसरे दिन 5.57 गुना बोलियां मिलीं, कुल मांग 3.73 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची

October 23, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group