


Jamshedpur. सीतारामडेरा थाना अंतर्गत छायानगर में दिल दहलाने वाली घटना सामने आया है. बस्ती के ही रहने वाले राहुल भुइयां नामक व्यक्ति को चोर समझ कर गुरुवार की देर रात लाठी डंडा से पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची सीतारामडेरा थाना की पेट्रोलिंग पुलिस ने घायल राहुल भुइयां को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. राहुल की मौत की खबर जैसे ही छायानगर, भुइयांडीह में हुई, परिजन के साथ ही बस्तीवासी एमजीएम अस्पताल पहुंच गए, जहां लोगों ने जमकर हंगामा किया और घटना में शामिल आरोपित की गिरफ्तारी की मांग की.
हंगामा की सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना प्रभारी निरंजन कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और मोर्चा संभाला. बढ़ता हंगामा देखकर पुलिस ने मारपीट में शामिल मुख्य आराेपित शिवम शर्मा को हिरासत में ले लिया.



