



Jamshedpur. पूर्व शिक्षा मंत्री दिवंगत रामदास सोरेन के श्राद्ध संस्कार भोज में शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ श्रद्धांजलि देने पहुंचे. दोनों दोपहर करीब 2:15 बजे हेलीकॉप्टर से घोड़ाबांधा स्थित कम्फुटा मैदान में बने अस्थायी हेलीपैड पर उतरे और वहां से सीधे श्राद्ध स्थल पहुंचे. मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने स्व. रामदास सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर उन्होंने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की. श्राद्ध भोज के लिए घोड़ाबांधा में भव्य पंडाल का निर्माण किया गया था, जिसमें वीआईपी आगंतुकों के लिए विशेष व्यवस्था की गई.



