Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: NIT के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में बीटेक के नए छात्रों का हुआ स्वागत, संस्थान के निदेशक ने बताये अनुशासन, जिम्मेदारी और शैक्षणिक उत्कृष्टता का महत्व
    Breaking News

    Jamshedpur: NIT के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में बीटेक के नए छात्रों का हुआ स्वागत, संस्थान के निदेशक ने बताये अनुशासन, जिम्मेदारी और शैक्षणिक उत्कृष्टता का महत्व

    News DeskBy News DeskAugust 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर में नए स्नातक छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. दरअसल, शुक्रवार को आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधर ने छात्रों को अनुशासन, जिम्मेदारी और शैक्षणिक उत्कृष्टता के महत्व पर बल दिया. उन्होंने विद्यार्थियों को विषय की गहराई से समझ विकसित करने, विश्लेषणात्मक क्षमता बढ़ाने तथा सकारात्मक मानसिकता बनाए रखने की प्रेरणा दी. उन्होंने कहा कि बेहतर एकेडमिक माहौल व रिकॉर्ड प्लेसमेंट का ही असर है कि संस्थान की सभी सीटें फुल हो गई हैं.
    उन्होंने कहा कि संस्थान लगातार अपनी आधारभूत संरचना का विकास कर रहा है. इस दिशा में संस्थान में नए ऑडिटोरियम, मेगा मेस के साथ ही छात्र गतिविधि केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है.

    Jharkhand: दिल्ली में दो दिवसीय वैश्विक परामर्श की सीएम हेमंत सोरेन अध्यक्षता करेंगे, कई बड़ी कंपनियों के साथ होगी चर्चा, MOU पर हस्ताक्षर की संभावना

    इसके अलावा हॉस्टल का विस्तार भी हो रहा है। इसके दो ब्लॉक बनाए जा रहे हैं. संस्थान में शादीशुदा छात्रों को भी हॉस्टल की सुविधा दी जाएगी. इस दिशा में काम किया जा रहा है. इसके साथ ही स्पोर्ट्स गतिविधियों के लिए अलग से केंद्र बनाया जाएगा. इन सभी योजनाओं पर 100 करोड़ से अधिक की राशि खर्च होगी. इस बार संस्थान में बीटेक की सभी 751 सीटें भर गई हैं. इसमें 11 विदेशी, जबकि शेष भारतीय छात्र हैं. इनमें 143 छात्राएं व 608 छात्र हैं.

    Jharkhand Congress: एसआईआर प्रक्रिया के दौरान कोई भी पात्र मतदाता छूटना नहीं चाहिए, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बोले के राजू

    ओरिएंटेशन कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ, जिससे नवागंतुक छात्र अपने शैक्षणिक जीवन की नई यात्रा को आत्मविश्वास और उत्साह के साथ प्रारंभ करने के लिए प्रेरित हुए. कार्यक्रम के दौरान उप निदेशक प्रो. आर.वी. शर्मा, कुलसचिव कर्नल (डॉ.) निशीथ राय, सभी डीन, सभी विभागाध्यक्ष, सभी संकायाध्यक्ष, एसएसी अध्यक्ष, कंप्यूटर केंद्र प्रमुख और छात्र परिषद के सदस्य उपस्थित थे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: New B.Tech students were welcomed in the orientation program of NIT Jamshedpur: NIT के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में बीटेक के नए छात्रों का हुआ स्वागत responsibility and academic excellence the director of the institute explained the importance of discipline जिम्मेदारी और शैक्षणिक उत्कृष्टता का महत्व संस्थान के निदेशक ने बताये अनुशासन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: दिल्ली में दो दिवसीय वैश्विक परामर्श की सीएम हेमंत सोरेन अध्यक्षता करेंगे, कई बड़ी कंपनियों के साथ होगी चर्चा, MOU पर हस्ताक्षर की संभावना

    July 6, 2026

    Jharkhand Congress: एसआईआर प्रक्रिया के दौरान कोई भी पात्र मतदाता छूटना नहीं चाहिए, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बोले के राजू

    July 6, 2026

    Jamahedpur: नीरज सिंह पहले कोलकाता, फिर हवाई मार्ग से दिल्ली होते राजस्थान पहुंचे, खाटू श्याम मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे, तभी पुलिस ने पकड़ा, मुख्य आरोपी फरार, कई राज्यों में छापेमारी

    July 6, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Industrial Policy: औद्योगिक विकास को नई दिशा देने के लिए झारखंड औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति 2026 का ड्राफ्ट जारी

    July 6, 2026

    Share Bazar: शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार चढ़ा, जानें कंपनियों के शेयर का हाल

    July 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group