Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»एक दिवसीय जिला स्तरीय ग्रामीण तथा स्वदेशी जनजातीय हैंडबॉल में सांसद ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
Headlines

एक दिवसीय जिला स्तरीय ग्रामीण तथा स्वदेशी जनजातीय हैंडबॉल में सांसद ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

News DeskBy News DeskAugust 30, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
  • समापन समारोह में अपर उपायुक्त ने विजेता खिलाड़ियों/ टीमों के बीच पुरस्कार वितरण कर बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दी

जमशेदपुर. पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार और पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 के अवसर पर एक दिवसीय जिला स्तरीय ग्रामीण तथा स्वदेशी जनजातीय एवं हैंडबॉल खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन जमशेदपुर स्थित टीन प्लेट स्टेडियम में किया गया . जमशेदपुर के सांसद श्री विद्युतवरण महतो मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र पासवान शामिल हुए . जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सह प्रभारी जिला खेल पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव इस अवसर मौजूद रहे .

कुल आठ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें जिला के विभिन्न प्रखंडों से 335 खिलाड़ियों (बालक-बालिका वर्ग) ने भाग लिया . मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने गुलेल बाजी की स्पर्धा में गुलेल से निशाने लगाकर स्वदेशी जनजातीय खेलों का विधिवत शुभारंभ किया . वहीं दूसरी ओर हैंडबॉल के खिलाड़ियों से भी परिचय प्राप्त किया और मैच का उद्घाटन किया .

सांसद, जमशेदपुर ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जनजातीय खेलों को आज की पीढ़ी भूलते जा रही है जिसे न केवल बचाना बल्कि इन खेलों के विशेष आयोजन कर पुनर्जीवित करना है . हमें अपनी पुरानी संस्कृति और पारंपरिक खेलों को आगे बढ़ाना है . उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामना दिया और बेहतर आयोजन के लिए आयोजक समिति को बधाई दिया. इस आयोजन में स्वदेशी जनजातीय खेल के अंतर्गत गुलेल, मटका दौड़, भारा दौड़, हैंडबॉल प्रतियोगिता का विशेष रूप से आयोजन हुआ जिसमें कुल 16 टीमों ने भाग लिया . बालक वर्ग में पूर्वी सिंहभूम की टीम ने विजेता का पुरस्कार अर्जित किया .

सेंट मैरी इंग्लिश स्कूल की टीम ने उपविजेता का खिताब अपने नाम किया नेक्स्ट लेवल अकादमी की टीम को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा. बालिका वर्ग में आर डी भट्टा की टीम ने विजेता और जमशेदपुर इलेवन की टीम ने उपविजेता का खिताब अर्जित किया, तीसरे स्थान पर सेंट मैरी इंग्लिश स्कूल की टीम रही.

वहीं जनजातीय खेलों के अंतर्गत गुलेल प्रतियोगिता बालक वर्ग में

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को Diwali का तोहफा! महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, अप्रैल में भी बढ़ा था 2%

प्रथम – समीर हो
द्वितीय – कृष्णा डिग्गी
तृतीय – विनीत कुदादा

मटका दौड़ की प्रतियोगिता के बालक वर्ग में
प्रथम – अंकुश कुमार
द्वितीय – अंकित कुमार साहू

बालिका वर्ग में
प्रथम- आशा मनी हसदा
द्वितीय- सुमन कुमारी
तृतीय- लक्ष्मी रानी मुंडा

भारा दौड़ प्रतियोगिता के बालक वर्ग में
प्रथम – दिनेश सिंह
द्वितीय – समीर हो

Adityapur: आदित्यपुर में विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार, दहेज हत्या का आरोप

और बालिका वर्ग में
प्रथम – सुमन कुमारी
द्वितीय – नूर सबा
तृतीय – अंशु कुमारी

इसके अलावा विशेष रूप से आयोजित गेंडी दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विनीत कुदादा और प्रदीप बोदरा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. समापन समारोह के मुख्य अतिथि अपर उपायुक्त श्री भगीरथ प्रसाद ने विजय खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया . खेल के सफल आयोजन में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, प्रशिक्षिका सुप्रभा पांडा, खेल उद्घोषक श्याम कुमार शर्मा, जिला खेल समन्वयक महेश तिर्की तथा मनीष जोंको, अजय कुमार, रत्नेश कुमार, खुर्शीद अहमद, पूनम कुमारी, डब्लू रहमान, कृष्ण सिक्का, राजकुमार सिंह, गोपाल राव का विशेष योगदान रहा.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को Diwali का तोहफा! महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, अप्रैल में भी बढ़ा था 2%

October 28, 2026

Adityapur: आदित्यपुर में विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार, दहेज हत्या का आरोप

October 28, 2026

Jamshedpur: कदमा में अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार, लोडेड देशी कट्टा और दो गोलियां बरामद

October 28, 2026
Recent Post

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को Diwali का तोहफा! महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, अप्रैल में भी बढ़ा था 2%

October 28, 2026

Adityapur: आदित्यपुर में विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार, दहेज हत्या का आरोप

October 28, 2026

Jamshedpur: कदमा में अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार, लोडेड देशी कट्टा और दो गोलियां बरामद

October 28, 2026

Congress अध्यक्ष खरगे की ‘बाप’ वाली टिप्पणी पर BJP ने जारी किया गाना ‘…आंखें झुका लो, कान खोल के सुन लो, मोदी कहीं नहीं जाएगा’

October 28, 2026

Tata Group को ‘आपराधिक तरीके से बर्बाद’ किया जा रहा, कारोबारी जगत चुप क्यों? Rahul Gandhi का PM मोदी और शाह पर बड़ा आरोप

October 28, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group