Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग मामले में हुई कार्रवाई, 6 छात्रों पर एफआईआर
    Crime

    रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग मामले में हुई कार्रवाई, 6 छात्रों पर एफआईआर

    News DeskBy News DeskAugust 31, 2025Updated:August 31, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रामगढ़. झारखंड के रामगढ़ जिले में इंजीनियरिंग के प्रथम वर्ष के एक छात्र की कथित तौर पर रैगिंग और पिटाई करने के आरोप में छह छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. यह घटना रजरप्पा थाना क्षेत्र के मुरुबंदा गांव स्थित रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज (आरईसी) में हुई थी.

    उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय रैगिंग रोधी प्रकोष्ठ (एनएआरसी) में रैगिंग की शिकायत दर्ज कराने पर शनिवार को बीटेक के प्रथम वर्ष के एक छात्र की दूसरे वर्ष के इंजीनियरिंग छात्रों ने कथित तौर पर पिटाई कर दी. एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित का रामगढ़ के सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है.

    रामगढ़ के एसपी अजय कुमार ने कहा कि पीड़ित छात्र की शिकायत पर रजरप्पा थाने में आरईसी के सीनियर छात्रों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. एसपी ने कहा कि कॉलेज प्रबंधन को परिसर में रैगिंग रोकने के लिए आवश्यक और कड़े कदम उठाने का निर्देश दिया गया है.

    Jharkhand: कांग्रेस और भाजपा के समर्थकों जमकर मारपीट, एक-दूसरे पर पत्थर और अंडे फेंके, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई लोग हुए जख्मी, घायलों में पुलिसकर्मी और पत्रकार भी शामिल

    सीनियर्स ने कर दी थी पिटाई

    आरईसी के उप-प्राचार्य नजमुल इस्लाम ने कहा कि बोकारो जिले के फुसरो प्रखंड के रहने वाले कंप्यूटर साइंस के बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र ने एनएआरसी में सीनियर्स द्वारा रैगिंग की ऑनलाइन शिकायत की थी, जिसके बाद दूसरे वर्ष के कुछ छात्रों ने कथित तौर पर उसकी पिटाई कर दी.

    SBI Scholarship: 25,707 छात्रों को मिलेगी 15 लाख तक की छात्रवृत्ति, एसबीआई फाउंडेशन ने ‘प्लैटिनम जुबली आशा स्कॉलरशिप-2026’ शुरू की, आवेदन चार सितंबर तक किए जा सकेंगे

    उप प्राचार्य ने बताया कि पीड़ित छात्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज के एंटी-रैगिंग सेल ने इस मुद्दे पर एनएआरसी से ईमेल मिलने के तुरंत बाद कॉलेज परिसर में रैगिंग रोकने के उपायों पर चर्चा के लिए एक बैठक की. कॉलेज के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि प्रबंधन कथित रैगिंग में शामिल सीनियर छात्रों के खिलाफ कार्रवाई करेगा.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Action taken in ragging case in Ramgarh Engineering College FIR against 6 students RAJDHANI KI KHABAR Ranchi news अपराध क्राइम झारखंड की खबर रांची न्यूज राजधानी की खबरें
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: कांग्रेस और भाजपा के समर्थकों जमकर मारपीट, एक-दूसरे पर पत्थर और अंडे फेंके, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई लोग हुए जख्मी, घायलों में पुलिसकर्मी और पत्रकार भी शामिल

    July 23, 2026

    SBI Scholarship: 25,707 छात्रों को मिलेगी 15 लाख तक की छात्रवृत्ति, एसबीआई फाउंडेशन ने ‘प्लैटिनम जुबली आशा स्कॉलरशिप-2026’ शुरू की, आवेदन चार सितंबर तक किए जा सकेंगे

    July 23, 2026

    Jamahedpur. बागबेड़ा डीबी रोड में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने कहर बरपाया, कई को रौंदा, हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल

    July 23, 2026
    Recent Post

    JPSC Dicision: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 समेत सभी प्रस्तावित परीक्षाओं पर अगले आदेश तक लगी रोक

    July 23, 2026

    Railway: लोको पायलट की सूझबूझ से ट्रेन दुर्घटना टली, रेल पटरी पर रखा था लोहे का पाइप, इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी ट्रेन

    July 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group