Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur Crime: ब्वॉय फ्रेंड के साथ मिल कर पत्नी ने कर दी पति की बेरहमी से हत्या, खेत से बरामद हुआ शव, महिला गिरफ्तार
    Breaking News

    Jamshedpur Crime: ब्वॉय फ्रेंड के साथ मिल कर पत्नी ने कर दी पति की बेरहमी से हत्या, खेत से बरामद हुआ शव, महिला गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskSeptember 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. एमजीएम थाना क्षेत्र के पिपला के सामने स्थित गांव बाघानंद में शनिवार को हुई हत्या ने पूरे इलाके को दहला दिया. यहां दो बच्चों की मां सुमन टुडू ने अपने ब्वॉय फ्रेंड के साथ मिलकर पति परशुराम टुडू (37) की बेरहमी से हत्या कर दी. शव को छिपाने की नीयत से झाड़ियों में फेंक दिया गया. पुलिस ने इस मामले में परशुराम की पत्नी सुमन टुडू को गिरफ्तार कर लिया है. इसके अलावा हत्या में प्रयुक्त पेड़ की टहनी भी जब्त कर ली है. आरोपी लच्छू हांसदा की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है.

    पुलिस के अनुसार, शनिवार को सुमन टुडू अपने पति परशुराम के साथ खेत गयी थी. वहां उसने फोन कर प्रेमी लच्छू हांसदा (गालूडीह निवासी) को बुला ली. लच्छू अपने साथ शराब लेकर आया और उसने परशुराम को खूब शराब पिलायी. जब परशुराम नशे में धुत हो गया, तो लच्छू और सुमन ने एक पेड़ की टहनी से उसके सिर पर प्रहार कर दिया.

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    प्रहार इतना जोरदार था कि मौके पर ही परशुराम ने दम तोड़ दिया. इसके बाद दोनों ने शव को करीब 20 फीट तक घसीटकर झाड़ीनुमा कीचड़ भरे जगह में ले जाकर फेंक दिया. घटना को अंजाम देने के बाद सुमन घर लौट आयी, जबकि लच्छू मौके से फरार हो गया.

    Jamshedpur Rath Yatra 2026: सेंट्रल सिख नौजवान सभा और आगाज़ संस्था का विशाल सेवा शिविर, कुणाल सारंगी हुए शामिल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    body recovered from the field Chandil News: Woman arrested with illegal foreign liquor in Dalbhanga of Kuchai Jamshedpur Crime: Wife along with her boyfriend brutally murdered her husband Jamshedpur Crime: ब्वॉय फ्रेंड के साथ मिल कर पत्नी ने कर दी पति की बेरहमी से हत्या खेत से बरामद हुआ शव महिला गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026

    Jamshedpur Rath Yatra 2026: सेंट्रल सिख नौजवान सभा और आगाज़ संस्था का विशाल सेवा शिविर, कुणाल सारंगी हुए शामिल

    July 16, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा सनातन संस्कृति की पहचान, दिनेश कुमार बोले- सेवा और समरसता का महापर्व

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026

    Jamshedpur Rath Yatra 2026: सेंट्रल सिख नौजवान सभा और आगाज़ संस्था का विशाल सेवा शिविर, कुणाल सारंगी हुए शामिल

    July 16, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा सनातन संस्कृति की पहचान, दिनेश कुमार बोले- सेवा और समरसता का महापर्व

    July 16, 2026

    HAJIPUR NEWS: मऊ-कोलकाता स्पेशल ट्रेन 22 जुलाई से चलेगी, सीवान-छपरा-हाजीपुर-बरौनी-झाझा रूट के यात्रियों को बड़ी राहत

    July 16, 2026

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group