Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: करम महोत्सव में सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक जयराम महतो कुड़मी रत्न से सम्मानित, कुड़माली भाषा को 8वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग
    Breaking News

    Jamshedpur: करम महोत्सव में सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक जयराम महतो कुड़मी रत्न से सम्मानित, कुड़माली भाषा को 8वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग

    News DeskBy News DeskSeptember 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. जमशेदपुर के बिष्टुपुर गोपाल मैदान में रविवार को कुड़मी सेना द्वारा करम महोत्सव का आयोजन किया गया. आयोजन में अतिथियों के रूप में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, डुमरी के विधायक जयराम कुमार महतो, पुलिस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राहुल मुर्मू, संयुक्त सचिव संतोष महतो आदि मौजूद थे. इस अवसर पर झाडग्राम (प. बंगाल) की गायिका पीहू रानी महतो सहित झारखंड व ओडिशा के कलाकारों ने झूमर व करम गीत गाकर वहां आये हुए लोगों को झारखंडी संस्कृति से जोड़े रखा. सभी अतिथियों का स्वागत पीला गमछा व पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एक-एक पौधा देकर किया गया. देर शाम प. बंगाल के मंत्री श्रीकांत महतो तथा जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय भी आयोजन में पहुंचे, जहां संगठन के केन्द्रीय अध्यक्ष शैलेन्द्र महतो ने उनका स्वागत किया गया.

    करम महोत्सव में कुड़मी सेना संगठन की ओर से जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो और डुमरी विधायक जयराम महतो को कुड़मी रत्न से सम्मानित किया गया. कुड़मी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र महतो व महासचिव अरविंद महतो ने उन्हें मोमेंटो व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. बतौर मुख्य अतिथि महोत्सव में शामिल सांसद विद्युत वरण महतोने कुड़माली भाषा को भारत की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि कुड़मी भाषा हमारी सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक पहचान का अहम हिस्सा है, इसे राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलनी चाहिए. आठवीं अनुसूची में भाषा के शामिल होने से न केवल इसकी सुरक्षा होगी, बल्कि भाषा के विकास और प्रचार-प्रसार में भी मदद मिलेगी. डुमरी के विधायक जयराम महतो ने कहा कि आप चांद के पार चलिए, लेकिन संस्कृति को साथ लेकर चलिए. प्रगति और आधुनिकता के साथ-साथ अपनी संस्कृति, परंपराएं और मूल्यों का संजोकर चलिए. संस्कृति हमारे अस्तित्व की नींव है, जो हमारे व्यक्तित्व और सामाजिक पहचान को मजबूती प्रदान करती है. हम अपने मूल्यों को न खोयें और समाज में न्याय और समानता के लिए हमेशा आवाज उठाते रहें.

    Jharkhand: दिल्ली में दो दिवसीय वैश्विक परामर्श की सीएम हेमंत सोरेन अध्यक्षता करेंगे, कई बड़ी कंपनियों के साथ होगी चर्चा, MOU पर हस्ताक्षर की संभावना

    कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन के केन्द्रीय अध्यक्ष शैलेन्द्र महतो, प्रदेश अध्यक्ष विशाल महतो, अधिवक्ता अरविंद कुमार महतो, हराधन प्रमाणिक, गणेश गोप, प्रवीर महतो, सूरज महतो, विष्णुदेव महतो, अजय महतो, प्रेम महतो, विजय महतो, विकास महतो, नीलाम्बर महतो, कार्तिक महतो, देव महतो, प्रशांत महतो, नेपाल महतो, सोमनाथ महतो, मनोज महतो, रमेश महतो, रोहित महतो, देव महतो आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई.

    Jharkhand Congress: एसआईआर प्रक्रिया के दौरान कोई भी पात्र मतदाता छूटना नहीं चाहिए, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बोले के राजू

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    demand to include Kudmali language in the 8th Schedule Jamshedpur: MP Vidyut Varan Mahto and MLA Jairam Mahto honored with Kudmi Ratna in Karam Mahotsav Jamshedpur: करम महोत्सव में सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक जयराम महतो कुड़मी रत्न से सम्मानित कुड़माली भाषा को 8वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: दिल्ली में दो दिवसीय वैश्विक परामर्श की सीएम हेमंत सोरेन अध्यक्षता करेंगे, कई बड़ी कंपनियों के साथ होगी चर्चा, MOU पर हस्ताक्षर की संभावना

    July 6, 2026

    Jharkhand Congress: एसआईआर प्रक्रिया के दौरान कोई भी पात्र मतदाता छूटना नहीं चाहिए, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बोले के राजू

    July 6, 2026

    Jamahedpur: नीरज सिंह पहले कोलकाता, फिर हवाई मार्ग से दिल्ली होते राजस्थान पहुंचे, खाटू श्याम मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे, तभी पुलिस ने पकड़ा, मुख्य आरोपी फरार, कई राज्यों में छापेमारी

    July 6, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: दिल्ली में दो दिवसीय वैश्विक परामर्श की सीएम हेमंत सोरेन अध्यक्षता करेंगे, कई बड़ी कंपनियों के साथ होगी चर्चा, MOU पर हस्ताक्षर की संभावना

    July 6, 2026

    Jharkhand Congress: एसआईआर प्रक्रिया के दौरान कोई भी पात्र मतदाता छूटना नहीं चाहिए, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बोले के राजू

    July 6, 2026

    Jamahedpur: नीरज सिंह पहले कोलकाता, फिर हवाई मार्ग से दिल्ली होते राजस्थान पहुंचे, खाटू श्याम मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे, तभी पुलिस ने पकड़ा, मुख्य आरोपी फरार, कई राज्यों में छापेमारी

    July 6, 2026

    Jharkhand Industrial Policy: औद्योगिक विकास को नई दिशा देने के लिए झारखंड औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति 2026 का ड्राफ्ट जारी

    July 6, 2026

    Share Bazar: शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार चढ़ा, जानें कंपनियों के शेयर का हाल

    July 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group