


Jamshedpur. बिष्टुपुर क्यू रोड क्लब हाउस में रविवार को जी टाउन सार्वजनिक दुर्गापूजा कमेटी की बैठक हुई, जिसमें नितेश राज को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया. इस वर्ष की पूजा का मुख्य आकर्षण कोलकाता से बुलाये गए कलाकार होंगे एवं बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं खेलों का आयोजन भी किया जाएगा. सदस्यों ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूजा बड़े धूमधाम से आयोजित करने के लिए ज़रूरी कार्य करने का संकल्प लिया गया.
ये हैं पूजा कमेटी के अन्य सदस्य
चेयरमैन दिनेश सोंथालिया, बीबी सिंह, पेट्रॉन इन चीफ़ संजीव कुमार चौधरी, सतीश कुमार सिंह, पेट्रॉन- महेंद्र सिंह, शशि भूषण सिंह, अनिल कुमार सिन्हा. शशिभूषण सिंह, प्रेसिडेंट – नितेश राज, डिप्टी प्रेसिडेंट अजय कुमार मिश्रा, महामंत्री अजय तिवारी, कोषाध्यक्ष धर्मबीर कुमार सिंह, सह कोषाध्यक्ष अमित कांत प्रसाद, अवधेश कुमार व ऑडिटर अवधेश कुमार.



