Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»मुंबई के लिए चलेगी नई साप्ताहिक ट्रेन, दुरंतो एक्सप्रेस का भी बदला समय, जाने समय
    Headlines

    मुंबई के लिए चलेगी नई साप्ताहिक ट्रेन, दुरंतो एक्सप्रेस का भी बदला समय, जाने समय

    News DeskBy News DeskSeptember 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर. रेलवे ने टाटानगर के यात्रियों के लिए त्योहारी सीजन से पहले कई बड़ी घोषणाएं की हैं. मुंबई और पुणे से टाटानगर होकर हावड़ा जाने वाली महत्वपूर्ण दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है.

    इसके साथ ही, टाटानगर से बिलासपुर और इतवारी (नागपुर) जाने वाली चार एक्सप्रेस ट्रेनों को नए स्टेशनों पर प्रायोगिक ठहराव दिया गया है, जिससे छोटे स्टेशनों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

    सबसे बड़ी खुशखबरी यह है कि मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनल और संतरागाछी के बीच एक नई साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शुरू की गई है, जो टाटानगर होकर गुजरेगी. यह ट्रेन 16 सितंबर से 27 नवंबर 2025 तक चलेगी.

    Jharkhand: ‘खैनी’ मांगने से शुरू हुआ विवाद हत्या तक पहुंचा, SP आवास के सामने JDU विधायक के बेटे के गार्ड ने अपने साथी की आंख में मारी गोली, मौत

    दक्षिण पूर्व रेलवे ने टाटानगर के यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों के परिचालन में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं.

    इन बदलावों में प्रीमियम ट्रेनों का पुनर्निर्धारण, नई साप्ताहिक ट्रेन का शुभारंभ और कुछ ट्रेनों के लिए नए स्टॉपेज शामिल हैं. यह सभी बदलाव सोमवार से प्रभावी होंगे, जिससे हजारों यात्रियों को आगामी त्योहारी सीजन में लाभ मिलने की उम्मीद है.

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन बोले-जेपीएससी मामले की जांच गंभीरता से चल रही, सरकार की प्राथमिकता छात्रों के भविष्य की रक्षा करना है

    यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए, रेलवे ने लोकमान्य तिलक टर्मिनल (मुंबई) और संतरागाछी (हावड़ा) के बीच एक नई साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (01107/01108) चलाने का निर्णय लिया है.

    लोकमान्य तिलक टर्मिनल से संतरागाछी (01107 16 से 25 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनल से रात 8:15 बजे खुलेगी और गुरुवार को मध्यरात्रि 12:30 बजे टाटानगर पहुंचेगी. यहां पांच मिनट के ठहराव के बाद 12:35 बजे संतरागाछी के लिए रवाना हो जाएगी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Duronto Express time also changed JAMSHEDPUR HOT NEWS Jamshedpur news know the time… New weekly train will run for Mumbai जमशेदपुर की खबर जमशेदपुर न्यूज जमशेदपुर समाचार जमशेदपुरऔर आसपास की खबरें झारखंड की खबर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: ‘खैनी’ मांगने से शुरू हुआ विवाद हत्या तक पहुंचा, SP आवास के सामने JDU विधायक के बेटे के गार्ड ने अपने साथी की आंख में मारी गोली, मौत

    July 22, 2026

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन बोले-जेपीएससी मामले की जांच गंभीरता से चल रही, सरकार की प्राथमिकता छात्रों के भविष्य की रक्षा करना है

    July 22, 2026

    Rahul Gandhi: प्रधानमंत्री आवास के निकट कांग्रेस का धरना, ‘बलपूर्वक’ हिरासत में लिया और उन्हें बस में बैठाकर ले गयी पुलिस

    July 22, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: मलेरिया के बाद अब पूर्वी सिंहभूम जिले में चिकनपॉक्स का आया मामला, मुसाबनी में 20 से अधिक लोग संक्रमित मिले

    July 22, 2026

    Jamshedpur: चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव ठाकुर के नाम पर ऑनलाइन ठगी, 10 रुपये की टोकन फीस का झांसा देकर खाते से उड़ाये ₹5000

    July 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group