Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»झारखंड की 50 लाख महिलाओं के लिए खुशखबरी, करमा पर्व से पहले खाते में आ जाएंगे 2500 रुपये
    Headlines

    झारखंड की 50 लाख महिलाओं के लिए खुशखबरी, करमा पर्व से पहले खाते में आ जाएंगे 2500 रुपये

    News DeskBy News DeskSeptember 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची. राज्य सरकार अक्सर पर्व-त्योहारों के अवसर महिलाओं को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ देती है. इस दौरान इस योजना की अगली किस्त की राशि हस्तांतरित की जाती है. इस बार करमा पर्व तीन सितंबर को है. इसे लेकर सोमवार से महिलाओं के खाते में अगस्त माह की राशि हस्तांतरित होनी शुरू हो जाएगी. लाभुक महिलाओं के बैंक खाते में ढ़ाई हजार रुपये हस्तांतरित होंगे.

    महिला एवं बाल विकास विभाग के सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ने सभी जिलों को पत्र भेजकर अगस्त माह की राशि करमा पर्व से पूर्व हस्तांतरित करने के निर्देश दिए हैं. बताया जाता है कि कुछ जिलों ने राशि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू भी कर दी है.

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    इस बार भी उन्हीं लाभुकों के बैंक खाते में राशि जाएगी जिनके बैंक खाते की आधार सीडिंग हो चुकी है. लगभग 50 लाख महिलाओं के खाते में राशि हस्तांतरित होगी. इधर, दुर्गा पूजा के पहले लाभुकों को सितंबर माह की राशि भी हस्तांतरित होगी. ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि सितंबर माह में दो माह की अलग-अलग समय में राशि लाभुकों को मिलेगी. इस तरह, इस माह में पांच हजार रुपये लाभुकों को प्राप्त होंगे.

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ने सभी जिलों को पहले ही इस योजना के तहत पूरे वित्तीय वर्ष की राशि आवंटित कर दी है. निदेशालय ने किसी माह की राशि हस्तांतरण करने से पहले औपचारिक अनुमति लेने के निर्देश दिए गए हैं. बताते चलें कि इस योजना के शुरू होने के एक वर्ष पूरे हो गए हैं. राज्य सरकार ने वर्ष 2024 के जुलाई माह में इस योजना की शुरुआत की थी तथा रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं के खाते में पहली किस्त की राशि हस्तांतरित हुई थी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Good news for 50 lakh women of Jharkhand RAJDHANI KI KHABAR RAJNITI KI KHABAR Ranchi news Rs 2500 will be transferred to their accounts before Karma festival झारखंड की खबर झारखंड की राजनीति रांची न्यूज राजधानी की खबरें राजनीति की खबर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group