Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»झारखंड में JJMP का बड़ा आत्मसमर्पण, 9 उग्रवादियों ने पुलिस के सामने डाले हथियार
    Crime

    झारखंड में JJMP का बड़ा आत्मसमर्पण, 9 उग्रवादियों ने पुलिस के सामने डाले हथियार

    News DeskBy News DeskSeptember 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jharkhand : लातेहार जिले में सोमवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी, जब झारखंड जनमुक्ति परिषद (JJMP) के नौ उग्रवादियों ने पुलिस और सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. आत्मसमर्पण करने वालों में संगठन का सुप्रीमो रविंद्र यादव, सब-जोनल कमांडर अखिलेश यादव, बलदेव गंझु और मुकेश राम जैसे बड़े नाम शामिल हैं. इन चारों पर पांच-पांच लाख का इनाम घोषित था. इनके अलावा तीन लाख का इनामी पवन उर्फ राम प्रसाद महतो, एरिया कमांडर राजू राम, विजय यादव, श्रवण सिंह और मुकेश गंझु ने भी हथियार डाल दिए.
    नक्सलियों ने आत्मसमर्पण के दौरान चार एके-47 राइफल, तीन एसएलआर, दो 303 बोर राइफल, एक एके-56 राइफल, एक सेमी राइफल और अन्य हथियारों के साथ 1782 जिंदा कारतूस पुलिस को सौंपे. यह नक्सलियों के बड़े आत्मसमर्पणों में से एक माना जा रहा है.

    समाहरणालय सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में सीआरपीएफ के महानिरीक्षक साकेत सिंह, अभियान के पुलिस महानिरीक्षक माइकल राज एस, पलामू रेंज के आईजी सुनील भास्कर, डीआईजी नौशाद आलम और लातेहार के पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव मौजूद रहे. अधिकारियों ने सभी नक्सलियों को माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रोत्साहित किया.

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    सीआरपीएफ आईजी साकेत सिंह ने कहा कि यह पुलिस और सुरक्षा बलों की बड़ी उपलब्धि है और अब बाकी बचे नक्सलियों के पास भी आत्मसमर्पण के अलावा कोई विकल्प नहीं है. वहीं, अभियान आईजी माइकल राज ने इसे झारखंड की सबसे बड़ी कामयाबी बताया और चेतावनी दी कि अगर नक्सली आत्मसमर्पण नहीं करेंगे तो उन्हें पुलिस मुठभेड़ों में मार गिराया जाएगा.

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    9 militants laid down their arms Big surrender of JJMP in Jharkhand RAJDHANI KI KHABAR Ranchi news अपराध क्राइम झारखंड की खबर रांची न्यूज राजधानी की खबरें
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group