Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Bihar»परिवार ने साथ बैठकर खाया पास्ता, तबीयत बिगड़ी, बाप-बेटे की मौत, पांच गंभीर
Bihar

परिवार ने साथ बैठकर खाया पास्ता, तबीयत बिगड़ी, बाप-बेटे की मौत, पांच गंभीर

News DeskBy News DeskSeptember 2, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Patna : बिहार में बक्सर जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के दहिवर गांव में बीती रात विषाक्त भोजन खाने से 35 वर्षीय पिता के साथ 5 वर्षीय मासूम की भी मौत हो गई है, जबकि उसकी पत्नी और दो बच्चों के अलावे तीन अन्य लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही औद्योगिक थाना प्रभारी संजय कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए. ग्रामीणों के अनुसार परिवार के सातों सदस्यों ने पास्ता खाने के बाद दूध पिया, जिसके बाद सभी की हालत गम्भीर होती चली गयी. थोड़ी देर के बाद ही बाप और बेटे की मौत हो गई, जबकि अन्य लोगों की हालत भी देखते ही देखते गंभीर हो गयी.

दरअसल, दहिवर गांव के कुशवाहा टोला निवासी किशुन महतो (35) का नौ सदस्यीय संयुक्त परिवार है. बीती रात में दो सदस्यों को छोड़कर बच्चों समेत कुल सात सदस्यों ने एक साथ बैठकर भोजन किया, जिसके चंद मिनट बाद ही सबकी हालात बिगड़ती चली गयी. आनन-फानन में सभी को बक्सर सदर अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां किशुन महतो और उनके पुत्र अमित की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी, दो बच्चे समेत कुल पांच लोगों का इलाज चल रहा.

Jamshedpur ‘Mahajam’: छठ बाजार की भीड़ से स्टेशन पुल पर महाजाम, आधे घंटे से फंसे रहे लोग; मेन रोड पर भी यातायात प्रभावित

औद्योगिक थाना क्षेत्र के प्रभारी संजय कुमार ने मीडिया से बातचीत में मंगलवार को बताया कि नौ सदस्यों का संयुक्त परिवार था, जिसमें से सात ने रात में भोजन किया था. दो लोग भोजन नहीं किये. पांच लोगों का इलाज चल रहा है. इस पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है कि भोजन विषाक्त कैसे बना. जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा. घटनास्थल पर पुलिस के कई वरीय अधिकारी भी पहुंच गए हैं. पुलिस भोजन न करने वाले दोनों सदस्यों की वजह तलाशने में लगी हुई है.

Jamahedpur: छठ पूजा पर जमशेदपुर के 20 प्रमुख घाटों के लिए पार्किंग प्लान जारी, सड़क पर वाहन खड़ा करने पर होगी कार्रवाई

जिले के सिविल सर्जन शिव प्रसाद चक्रवर्ती ने बताया कि प्रथम दृष्टया इसे फ़ूड पॉइजनिंग कहा जायेगा. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी. अस्पताल में कुल 7 लोग आए थे, जिसमें से तीन की स्थिति काफी गम्भीर थी, जिन्हें रेफर कर दिया गया है. दो लोगों की मौत हो गई है. एक महिला को छोड़कर सभी की स्थिति सामान्य है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur ‘Mahajam’: छठ बाजार की भीड़ से स्टेशन पुल पर महाजाम, आधे घंटे से फंसे रहे लोग; मेन रोड पर भी यातायात प्रभावित

November 14, 2026

Jamahedpur: छठ पूजा पर जमशेदपुर के 20 प्रमुख घाटों के लिए पार्किंग प्लान जारी, सड़क पर वाहन खड़ा करने पर होगी कार्रवाई

November 13, 2026

Arjun munda के नेतृत्व में भाजपा ने बिरसा मुंडा के जन्मस्थल से शुरू की पदयात्रा, 65 किमी लंबी यात्रा 15 नवंबर को पहुंचेगी रांची

November 13, 2026
Recent Post

Jamshedpur ‘Mahajam’: छठ बाजार की भीड़ से स्टेशन पुल पर महाजाम, आधे घंटे से फंसे रहे लोग; मेन रोड पर भी यातायात प्रभावित

November 14, 2026

Jamahedpur: छठ पूजा पर जमशेदपुर के 20 प्रमुख घाटों के लिए पार्किंग प्लान जारी, सड़क पर वाहन खड़ा करने पर होगी कार्रवाई

November 13, 2026

Arjun munda के नेतृत्व में भाजपा ने बिरसा मुंडा के जन्मस्थल से शुरू की पदयात्रा, 65 किमी लंबी यात्रा 15 नवंबर को पहुंचेगी रांची

November 13, 2026

Road Accident: असम में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 26 की मौत, 20 घायल

November 13, 2026

Jamshedpur: 4 दिन से लापता छात्रा का शव बंद खदान में मिला शव, परिजनों और ग्रामीणों का फूटा गुस्सा; खदान मालिक से मुआवजे की मांग

November 13, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group