Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Ghatshila By-Election: घाटशिला उप चुनाव के लिए मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, चार मतदान केन्द्र बदले जाएंगे, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का काम शुरू, 17 तक चलेगा
    Breaking News

    Ghatshila By-Election: घाटशिला उप चुनाव के लिए मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, चार मतदान केन्द्र बदले जाएंगे, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का काम शुरू, 17 तक चलेगा

    News DeskBy News DeskSeptember 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur.घाटशिला उप चुनाव के लिए मतदाता सूची का प्रारूप मंगलवार को उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने जारी कर दिया. उन्होंने समाहरणालय सभागार में मंगलवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में जानकारी दी कि आज से मतदाता सूची में नाम जोड़ने का काम शुरू हो गया है. यह 17 सितंबर तक चलेगा. इस दौरान दावा-आपत्ति भी की जा सकेगी। 25 सितंबर को दावा-आपत्ति का अंतिम रूप से निष्पादन कर दिया जाएगा और 29 सितंबर को मतदाता सूची का फाइनल प्रकाशन कर दिया जाएगा. अनुमान है कि बिहार विधान सभा चुनाव के साथ संभवत: नवंबर में घाटशिला का उप चुनाव कराया जाएगा.

    कर्ण सत्यार्थी ने बताया कि घाटशिला विधान सभा क्षेत्र में वर्तमान में कुल 2,51,367 मतदाता हैं. इनमें पुरुष वोटरों की संख्या 1,23,314 और महिलाओं की संख्या 1,28,050 है. तीन थर्ड जेंडर और एक एनआरआई वोटर भी हैं. दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 2648, 18 से 19 साल के वोटरों की संख्या 13308 जबकि 85 से अधिक उम्र के मतदाताओं की तादाद 636 है. घाटशिला में प्रति हजार पुरुष वोटरों पर 1038 महिला मतदाता हैं. जबकि 100 लोगों की जनसंख्या में वोटरों की संख्या 62.3 है.

    Jharkhand: दिल्ली में दो दिवसीय वैश्विक परामर्श की सीएम हेमंत सोरेन अध्यक्षता करेंगे, कई बड़ी कंपनियों के साथ होगी चर्चा, MOU पर हस्ताक्षर की संभावना

    उन्होंने बताया कि बूथ नंबर 53, 113, 122 और 135 को बदला जाएगा. साथ ही तीन बूथ ऐसे हैं जिनका स्थानांतरण या समायोजन किया जाना है. इनमें बूथ नंबर 54, 156 और 165 शामिल हे। तीन अन्य बूथों का विलय किये जाने की योजना है. इनमें 202, 203 और 205 शामिल हैं. इसके अलावा 1200 से अधिक वोटर वाले कुल 12 बूथों का गठन किया जाना है. इनमें बूथ नंबर 7, 36, 109, 123, 137, 200, 207, 242, 277, 242, 277, 286, 288, 299 शामिल हैं.

    Jharkhand Congress: एसआईआर प्रक्रिया के दौरान कोई भी पात्र मतदाता छूटना नहीं चाहिए, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बोले के राजू

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    17 तक चलेगा four polling stations will be changed Ghatshila By-Election: Draft voter list published for Ghatshila by-election Ghatshila By-Election: घाटशिला उप चुनाव के लिए मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित will continue till 17th work of adding names to voter list started चार मतदान केन्द्र बदले जाएंगे मतदाता सूची में नाम जोड़ने का काम शुरू
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: दिल्ली में दो दिवसीय वैश्विक परामर्श की सीएम हेमंत सोरेन अध्यक्षता करेंगे, कई बड़ी कंपनियों के साथ होगी चर्चा, MOU पर हस्ताक्षर की संभावना

    July 6, 2026

    Jharkhand Congress: एसआईआर प्रक्रिया के दौरान कोई भी पात्र मतदाता छूटना नहीं चाहिए, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बोले के राजू

    July 6, 2026

    Jamahedpur: नीरज सिंह पहले कोलकाता, फिर हवाई मार्ग से दिल्ली होते राजस्थान पहुंचे, खाटू श्याम मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे, तभी पुलिस ने पकड़ा, मुख्य आरोपी फरार, कई राज्यों में छापेमारी

    July 6, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Industrial Policy: औद्योगिक विकास को नई दिशा देने के लिए झारखंड औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति 2026 का ड्राफ्ट जारी

    July 6, 2026

    Share Bazar: शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार चढ़ा, जानें कंपनियों के शेयर का हाल

    July 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group