Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»‘जमशेदपुर-कलिंगानगर’ समेत देश के 10 NH पर दौड़ेगा ‘Hydrogen Truck’, यहां वाहनों में हाइड्रोजन डालने के लिए खोले जायेंगे पंप
Breaking News

‘जमशेदपुर-कलिंगानगर’ समेत देश के 10 NH पर दौड़ेगा ‘Hydrogen Truck’, यहां वाहनों में हाइड्रोजन डालने के लिए खोले जायेंगे पंप

News DeskBy News DeskSeptember 3, 2025Updated:September 3, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि सरकार ने वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से हरित हाइड्रोजन चालित ट्रकों के संचालन के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में 10 राजमार्ग खंडों की पहचान की है. गडकरी ने कहा कि इन खंडों पर वाहनों में हाइड्रोजन डालने के लिए स्टेशन होंगे. हाइड्रोजन पंप की स्थापना इंडियन ऑयल और रिलायंस पेट्रोलियम करेंगी. उन्होंने कहा कि टाटा मोटर्स, अशोक लेलैंड और वोल्वो ने पहले ही हाइड्रोजन चालित ट्रक बनाना शुरू कर दिया है. चिन्हित राजमार्ग खंडों में ग्रेटर नोएडा-दिल्ली-आगरा, भुवनेश्वर-पुरी-कोणार्क, अहमदाबाद-वडोदरा-सूरत, साहिबाबाद-फरीदाबाद-दिल्ली, जमशेदपुर-कलिंगनगर, तिरुवनंतपुरम-कोच्चि और जामनगर-अहमदाबाद आदि शामिल हैं.

JAMSHEDPUR NEWS: 108 एम्बुलेंस की हड़ताल खत्म कराए सरकार, आयुष्मान के बकाये भुगतान की भी मांग: अनिल मोदी

मंत्री ने कहा कि जलवायु परिवर्तन भारत के सामने सबसे बड़ी चुनौती है. उन्होंने कहा कि भारत को 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए अपने बुनियादी ढांचे में सुधार करना होगा. गडकरी ने यह भी कहा कि भारत में हरित हाइड्रोजन का सबसे बड़ा निर्यातक बनने की क्षमता है. उन्होंने कहा कि इस साल दिसंबर तक भारत की लॉजिस्टिक लागत घटकर एकल अंक में आ जाएगी.

JAMSHEDPUR NEWS: सुंदरनगर में महिला कल्याण समिति का 37वां रक्तदान शिविर, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

मंत्री ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि यह है कि आईआईएम बेंगलोर, आईआईटी चेन्नई और आईआईटी कानपुर ने अध्ययन किए और तीनों ने कहा कि भारत की सड़क लॉजिस्टिक लागत में छह प्रतिशत की कमी आई है. इससे पहले, भारत की लॉजिस्टिक लागत लगभग 14-16 प्रतिशत थी, जबकि चीन में यह आठ प्रतिशत और अमेरिका तथा यूरोपीय संघ में 12 प्रतिशत थी. उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य अगले पांच साल में भारत के वाहन उद्योग को दुनिया में अव्वल बनाना है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: 108 एम्बुलेंस की हड़ताल खत्म कराए सरकार, आयुष्मान के बकाये भुगतान की भी मांग: अनिल मोदी

November 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: सुंदरनगर में महिला कल्याण समिति का 37वां रक्तदान शिविर, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

November 22, 2026

SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: स्थापना दिवस पखवाड़ा में 47 परिवारों ने नए घर में किया गृह प्रवेश, ग्राम प्रधानों का भी सम्मान

November 22, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: 108 एम्बुलेंस की हड़ताल खत्म कराए सरकार, आयुष्मान के बकाये भुगतान की भी मांग: अनिल मोदी

November 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: सुंदरनगर में महिला कल्याण समिति का 37वां रक्तदान शिविर, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

November 22, 2026

SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: स्थापना दिवस पखवाड़ा में 47 परिवारों ने नए घर में किया गृह प्रवेश, ग्राम प्रधानों का भी सम्मान

November 22, 2026

ADITYAPUR NEWS: कचरा, पानी और जाम से परेशान आदित्यपुर के लोग, जनकल्याण मोर्चा और अधिवक्ता संघ ने नगर निगम को दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

November 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS:बिष्टुपुर तुलसी भवन में धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह, 36 जोड़ों ने लिया भाग

November 22, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group