Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»मानवाधिकार आयोग ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले में लिया संज्ञान, एसपी से मांगी रिपोर्ट
    Crime

    मानवाधिकार आयोग ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले में लिया संज्ञान, एसपी से मांगी रिपोर्ट

    News DeskBy News DeskSeptember 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची. गोड्डा जिले में एक आदिवासी सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता सूर्या हांसदा के 11 अगस्त को मुठभेड़ में मारे जाने के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान ले लिया है. झारखंड की राजनीतिक पार्टी आजसू के केंद्रीय महासचिव संजय मेहता के आवेदन पर आयोग ने संज्ञान लिया है.

    आयोग ने कहा है कि शिकायतकर्ता के लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया पीड़ित के मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन है. आयोग ने विशेषकर गोड्डा के एसपी को यह स्पष्ट करने का निर्देश दिया है कि वे आयोग के दिशा-निर्देश के अनुसार मुठभेड़ में हुई मौत के बारे में सूचना निर्धारित समय के भीतर आयोग को क्यों नहीं दी.

    आयोग ने इस पूरे प्रकरण में गोड्डा के डीसी व एसपी से चार सप्ताह के भीतर कृत कार्रवाई रिपोर्ट आयोग को भेजने का निर्देश दिया है. इसके लिए आयोग ने शिकायतकर्ता की शिकायत की कॉपी भी दोनों ही अधिकारियों को भेजी है, ताकि वे उस अनुरूप अपना जवाब दे सकें.

    वे अपनी रिपोर्ट एनएचआरसी पोर्टल पर या स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज सकते हैं. कोई भी ऑडियो-वीडियो या पेन ड्राइव भी स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज सकते हैं. ईमेल के माध्यम से भेजी गई रिपोर्ट व प्रतिक्रियाओं पर विचार नहीं किया जाएगा.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    शिकायतकर्ता ने आयोग को जानकारी दी है कि सूर्या हांसदा की एक फर्जी पुलिस मुठभेड़ में गैर कानूनी तरीके से हत्या की गई है. शिकायतकर्ता ने आगे आरोप लगाया कि सूर्या हांसदा के विरुद्ध कोई अदालती वारंट नहीं था. इसके बावजूद उसे 10 अगस्त को गिरफ्तार किया गया और बाद में पुलिस ने उसे मार डाला.

    वहीं, पुलिस का दावा था कि तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़ हुई थी. शिकायतकर्ता के अनुसार सूर्या हांसदा के परिवार के लोग पुलिस के बयान से असहमत थे. वे सूर्या हांसदा के शरीर के अगले हिस्से पर जलने के निशान व गोली के घाव, पुलिस या कथित हमलावरों को कोई चोट न लगने की जानकारी दे रहे थे.

    परिजन का कहना था कि पुलिस ने पहले भी मुठभेड़ में मारने की धमकी दी थी. शिकायतकर्ता ने इसे हत्या का स्पष्ट मामला बताते हुए गहन जांच व न्याय की मांग की है.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    गोड्डा में मुठभेड़ में सूर्या हांसदा की मौत का मामला झारखंड विधानसभा में भी मुद्दा बना. इस मामले में विधानसभा की कार्यवाही भी बाधित हुई. विपक्ष पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने पर अड़ा रहा, जिसके लिए अब भी आंदोलन जारी है. वहीं, सत्ता पक्ष ने सदन को आश्वस्त किया कि पूरे मामले की जांच सीआईडी से कराई जा रही है. सत्ता पक्ष के अनुसार मुठभेड़ फर्जी नहीं था.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Human Rights Commission took cognizance of Surya Hansda encounter case RAJDHANI KI KHABAR Ranchi news sought report from SP अपराध क्राइम झारखंड की खबर रांची न्यूज राजधानी की खबरें
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group