


Jamshedpur. झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर शुक्रवार को जमशेदपुर पहुंचे. यहां परिषदन में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान जीएसटी दरों में कटौती पर केंद्र सरकार को घेरा. साथ ही सहयोग की अपील की. उन्होंने कहा कि केंद्र ने दूध, पनीर और पराठा पर जीएसटी शून्य कर दिया है, लेकिन झारखंड के गरीब तो मड़वा और मकई खाकर जीवन काटते हैं. उन्होंने कहा कि झारखंड को जीएसटी व्यवस्था से सालाना 2000 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है.
उन्होंने बताया कि झारखंड में स्टील और कोयला का भारी उत्पादन होता है, लेकिन इसका खपत अन्य राज्यों में होती है, जिससे उन राज्यों को फायदा और झारखंड को नुकसान होता है. यह व्यवस्था असंतुलित है और इसे सुधारने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार की मंशा है कि सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे.



