


Jamshedpur. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने शनिवार को जमशेदपुर सर्किट हाउस में एक प्रेस कांफ्रेंस कर राज्य की हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला. कई गंभीर आरोप भी लगाए. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार पूरी तरह से कमीशनखोरी और करप्शन में डूबी हुई है. पूर्व सीएम ने कहा कि झारखंड में शराब, कोयला, बालू और पत्थर खनन जैसे कई सिंडीकेट सक्रिय हैं, जिन्हें सरकारी संरक्षण प्राप्त है.
उन्होंने आरोप लगाया कि इन सिंडीकेट्स को सरकार खुद चला रही है. वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा GST की दरों में कटौती की तारीफ की. उन्होंने कहा कि जनता और व्यापारियों को बड़ा लाभ मिलेगा. इससे न केवल महंगाई में कमी आएगी, बल्कि बाजार में मांग बढ़ेगी, जिससे उत्पादन और रोजगार में भी इजाफा होगा.



